IRCTC tour package: भारतीय रेलवे उन लोगों के लिए बहुत सी शानदार स्कीम लेकर आता है, जो भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और गौरवशाली ऐतिहासिक स्थलों पर जाना चाहते हैं। ट्रेन यात्रियों के लिए खुशखबरी है क्योंकि आईआरसीटीसी जल्द ही अयोध्या से वैष्णो देवी के लिए एक किफायती यात्रा पैकेज शुरू करेगा।
यात्रा के हिस्से के रूप में, यात्री वाराणसी, प्रयागराज, वैष्णो देवी और अयोध्या जा सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक IRCTC द्वारा दिए जाने वाले पैकेज में लोग 11 दिन और 10 रात के पैकेज का लुत्फ उठा सकते हैं।
ट्रेन का पैकेज असम से डिब्रीगढ़ तक का होगा। इस यात्रा का आनंद लेने के लिए यात्री डिब्रूगढ़, मरियानी, लुमडिंग, गुवाहाटी, न्यू कूचबिहार, न्यू जलपाईगुड़ी और कटिहार स्टेशनों से भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन ले सकते हैं। भारतीय रेलवे पूर्वोत्तर राज्यों के लोगों के लिए भारत गौरव डीलक्स टूरिस्ट एसी ट्रेन सेवा प्रदान करता है।
स्टेशन जहां से यात्री चढ़ सकते हैं
यात्री भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन में न्यू जलपाईगुड़ी, कटिहार, डिब्रूगढ़, लुमडिंग, मरियानी, गुवाहाटी और न्यू कूचबिहार स्टेशनों पर सवार हो सकते हैं।
टिकट की कीमतें
इकॉनमी श्रेणी का टिकट खरीदने वाले व्यक्ति के लिए 20,850 रुपये निर्धारित है। स्टैंडर्ड श्रेणी की लागत 31, 135 रुपये है।
टिकट कहां बुक करें
भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन द्वारा वैष्णो देवी के साथ अयोध्या राम मंदिर ट्रेल के लिए पैकेज http://www.irctc.co.in/nget पर ऑनलाइन बुक किया जा सकता है।
टूर की तारीख
यात्री 27 मई, 2023 से 5 जून, 2023 तक इस टूर पैकेज का लुत्फ उठा सकते हैं।
किन स्थलों पर जा सकेंगे
- अयोध्या में राम जन्म भूमि, हनुमानगढ़ी
- कटरा वैष्णो देवी
- त्रिवेणी संगम एवं परिवेश, प्रयागराज स्थित अलोपी देवी मंदिर
- वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर
संबंधित खबरें
अदाणी समूह की ACC ने बढ़ाई उत्पादन क्षमता, RMC कारोबार में 19% की ग्रोथ
2 hrs ago20% प्रीमियम पर खुले शेयर तो देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनेगी Jio
2 hrs agoदिवाली से पहले महंगा हुआ घी, मक्खन और दूध प्रोडक्ट्स, जानें नई कीमतें
4 hrs agoनवंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
6 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
7 hrs agoIT विभाग की FAST-DS 2026 योजना शुरू, छिपी संपत्ति का खुलासा करने का मौका!
8 hrs ago60% से 63% होगा महंगाई भत्ता! जानें कब होगी घोषणा और कितना मिलेगा एरियर
9 hrs agoFD मैच्योर होने के बाद भूल गए पैसा निकालना? जानें आपके पैसों का क्या होगा
10 hrs agoगुजरात के पेंशनर्स की महंगाई राहत बढ़कर हुई 443%, 2021 से मिलेगा एरियर
10 hrs agoदेश भर में LPG हड़ताल की चेतावनी, डिस्ट्रीब्यूटर्स ने दिया 1 महीने का समय
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines