IRCTC Air Black Friday Sale: IRCTC के जरिए हर रोज हजारों लोग ट्रैवल करते हैं, ऐसे में अगर लोगों को अपने पैसे बचाने हैं तो उनके पास खास मौका है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने अपने यूजर्स के लिए ब्लैक फ्राइडे ऑफर की की शुरुआत की है। इस ‘बिग ब्लैक फ्राइडे’ ऑफर के तहत ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म से बुक किए गए टिकट पर सुविधा शुल्क पर 100% छूट मिल रही है। बता दें कि यह सुविधा ब्लैक फ्राइडे अमेरिका में थैंक्सगिविंग के एक दिन बाद मनाया जाता है और इस दिन से ऑफिशियली क्रिसमस सीजन की शुरुआत मानी जाती है। आइए इसके बारे में जानते हैं।
IRCTC ब्लैक फ्राइडे ऑफर
इस सेल के दौरान IRCTC ने टिकट बुकिंग पर सुविधा शुल्क में 100% छूट की घोषणा की है। बता दें कि यह ऑफर केवल फ्लाइट टिकट पर उपलब्ध है, जिसमें घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों फ्लाइट टिकट बुकिंग को शामिल किया गया है। इसके साथ ही टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म पर 50 लाख रुपये का फ्री ट्रैवल इंश्योरेंस मिलता है। IRCTC ब्लैक फ्राइडे ऑफर केवल एक दिन यानी 29 नवंबर के लिए वैध होगा।
IRCTC ने अपने इस ऑफर की जानकारी ऑनलाइन शेयर की है। इस ब्लैक फ्राइडे के जरिए आप अच्छी खासी बचत कर सकते हैं। प्लेटफॉर्म ने पोस्ट में लिखा कि हमारे शानदार IRCTC एयर बुकिंग डिस्काउंट को न छोड़ें! यहां हम उस पोस्ट को शेयर कर रहे हैं।
कैसे उठाएं फायदा?
अगर आप इस सेल का फायदा उठाना चाहते हैं तो आपको हमारे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
- सबसे पहले आप air.irctc.co.in या IRCTC Air मोबाइल ऐप पर जाएं।
- अब अपने अकाउंट में लॉग इन करें।
- इसके बाद अपनी जर्नी की डिटेल यानी डेस्टिनेशन और जर्नी डेट के बारे में बताएं।
- अब इस ऑफर अनलॉक करने के लिए बुकिंग और पेमेंट पूरा करें।
यह भी पढ़ें – अडानी पावर ने हासिल की एक और सफलता, एसएंडपी ग्लोबल से मिला शानदार CSA स्कोर
संबंधित खबरें
UPI पेमेंट पर लगेगा चार्ज? NPCI ने दिया बड़ा अपडेट, दिवाली के बाद से लागू
15 mins agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
2 hrs ago62 पैसे की लंबी छलांग लगाकर 95.16 पर पहुंचा रुपया, जानें क्यों आई रिकवरी
3 hrs agoदुनिया में मंदी, भारत में तेजी! IMF ने बढ़ाकर 7% किया देश की GDP का अनुमान
5 hrs ago16 Oct से बदलेगा CRR का नियम, आपकी EMI पर क्या असर होगा? जानें
6 hrs agoजंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
18 hrs agoसब्जियों की महंगाई से बढ़ा दबाव, सितंबर में 5.54% पर पहुंचा रिटेल इंफ्लेशन
20 hrs ago8वां वेतन आयोग एक्शन में, दशहरा के तुरंत बाद बुलाई बड़ी बैठक, सैलरी पर मंथन
21 hrs agoगांव की जमीन का पट्टा कैसे मिलेगा? पूरा प्रोसेस आसान भाषा में
23 hrs agoभारतीय रईसों से ज्यादा कमा रहे अमीर देशों के सबसे गरीब लोग - वर्ल्ड बैंक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines