IRCTC Ayodhya Package: नवरात्रि के मौके पर अगर वाराणसी और अयोध्या की सैर करना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए है। IRCTC वाराणसी और अयोध्या के लिए एक ऑफर लेकर आया है, जिसमें 6 दिनों में कई मंदिरों के दर्शन कर सकते हैं। ये पैकेज मुंबई से वाराणसी के लिए शुरू किया गया है। इसके तहत 5 रात और 6 दिन इन दोनों शहरों में बिता सकते हैं। यहां पढ़िए इसमें कैसे और कब तक अप्लाई कर सकते हैं?
अयोध्या और वाराणसी का भ्रमण
IRCTC ये यात्रा मुंबई से वाराणसी के लिए शुरू कर रहा है। इस दौरान यात्रियों को फ्लाइट से लेकर जाया जाएगा। इस पैकेज में अलग अलग खर्च तय किया गया है, जिसमें सिंगल 50500 रुपये, दो लोग (Twin) 41500 रुपये, ट्रिपल (Triple) 40600 रुपये, चाइल्ड विद बेड (Child with bed 5-11 years)- 38800 रुपये, चाइल्ड विदाउट बेड (Child without bed 5-11 years)- 34200 रुपये और चाइल्ड विदाउड बेड (Child without Bed (2-5 years)- 26600 रुपये खर्च आएगा।
ये भी पढ़ें: नवरात्रि पर कीजिए शिव की नगरी के दर्शन! IRCTC दे रहा सस्ते में घूमने का मौका
किन जगह का होगा भ्रमण?
इन 6 दिनों के अंदर अयोध्या और वाराणसी के दशाश्वमेध, नम्मा घाट और गंगा आरती में शामिल किया जाएगा। इसके अलावा इसमें काशी विश्वनाथ मंदिर, भारत माता मंदिर, संकटमोचन मंदिर, बिरला मंदिर, तुलसी मानस मंदिर, काल भैरव मंदिर भी शामिल हैं। इसके अलावा अन्नपूर्णा मंदिर, त्रिवेणी संगम, इलाहाबाद किला और पातालपुरी मंदिर के भी दर्शन कराए जाएंगे।
टिकट कैंसिल करने का क्या है नियम?
अगर यात्रा के लिए टिकट बुक कर लिया गया है और किसी कारणवश उसको रद्द करना है तो उसके लिए भी IRCTC ने तरीका बताया है। अपने टिकट को रद्द करने के लिए सबसे पहले खाते में लॉग इन करें, जिस टिकट को आप रद्द करना चाहते हैं उसका टूर कन्फर्मेशन नंबर चुनें और ऑनलाइन बुक किए गए टिकट रद्द कर दें। ये टिकट रद्द केवल वेबसाइट www.irctctourism.com पर ही हो पाएगा।
ये भी पढ़ें: IRCTC का Ayodhya दर्शन पैकेज; कम खर्च में कीजिए राम नगरी के दर्शन
संबंधित खबरें
नवंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
37 mins ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
2 hrs agoIT विभाग की FAST-DS 2026 योजना शुरू, छिपी संपत्ति का खुलासा करने का मौका!
2 hrs ago60% से 63% होगा महंगाई भत्ता! जानें कब होगी घोषणा और कितना मिलेगा एरियर
4 hrs agoFD मैच्योर होने के बाद भूल गए पैसा निकालना? जानें आपके पैसों का क्या होगा
4 hrs agoगुजरात के पेंशनर्स की महंगाई राहत बढ़कर हुई 443%, 2021 से मिलेगा एरियर
4 hrs agoदेश भर में LPG हड़ताल की चेतावनी, डिस्ट्रीब्यूटर्स ने दिया 1 महीने का समय
6 hrs agoसरकार ने E-85 और 100% एथनॉल ईंधन को दी हरी झंडी, क्या सस्ता होगा पेट्रोल?
6 hrs ago1 नवंबर से लागू होंगे ये बदलाव, आपकी जेब और सफर पर पड़ेगा असर
23 hrs agoअब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा 10 लाख रुपये का बीमा, कल से लागू होगा नया नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines