हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

IRCTC: बिना रिजर्वेशन धड़ल्ले से कीजिए सफर! आज से चलेंगी 19 ट्रेनें, देखिए पूरा शेड्यूल

IRCTC: भारतीय रेलवे यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी लेकर आया है। 19 नवंबर से देश भर में 19 नई ऐसी ट्रेनों का संचालन किया जाएगा जिसमें बिना रिजर्वेशन के सफर कर सकते हैं। देखिए पूरी लिस्ट।

विज्ञापन
Photo Credit- Meta AI

IRCTC: भारतीय रेलवे यात्रियों के लिए 19 नवंबर का एक बड़ी खुशखबरी लेकर आया है। जिन लोगों को समय से अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए ट्रेन में टिकट नहीं मिल पाता है, उनके लिए IRCTC आज से 19 स्पेशल ट्रेनें चला रहा है। देश भर में ये 19 नई अनरिजर्व ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। रेलवे ने इसका फैसला यात्रियों की सुविधा और रेल नेटवर्क के विस्तार के लिए किया है। इस कदम से यात्रियों को आसानी के साथ रेलवे की आय में भी बढ़ोतरी की भी संभावनाएं जताई जा रही हैं।

कहां से चलेंगी ये 19 ट्रेनें?

देशभर के बड़े शहरों से इन ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है । जिसमें दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस, हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, चेन्नई-बेंगलुरु शताब्दी एक्सप्रेस, मुंबई-अहमदाबाद तेजस एक्सप्रेस, कोलकाता-पटना जन शताब्दी एक्सप्रेस, नई दिल्ली-लखनऊ तेजस एक्सप्रेस, सिकंदराबाद-विशाखापत्तनम गरीब रथ एक्सप्रेस, मुंबई-पुणे इंटरसिटी एक्सप्रेस, चेन्नई-कोयंबटूर शताब्दी एक्सप्रेस, नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस, हावड़ा-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस, बेंगलुरु-मैसूर शताब्दी एक्सप्रेस, मुंबई-गोवा तेजस एक्सप्रेस, अमृतसर-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस, हैदराबाद-तिरुपति सुपरफास्ट एक्सप्रेस, जयपुर-दिल्ली डबल डेकर एक्सप्रेस, चेन्नई-मदुरै तेजस एक्सप्रेस, हावड़ा-पुरी शताब्दी एक्सप्रेस, मुंबई-नासिक एक्सप्रेस का संचालन किया जाएगा। ज्यादा तर ट्रेनों का संचालन सुबह से ही किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: Train Cancel: IRCTC ने कैंसिल कीं 20 से ज्यादा ट्रेनें, यहां चेक करें पूरी लिस्ट

कैसे खरीदें टिकट?

IRCTC यानी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन ने इसकी शुरुआत की है। जिसमें सफर के लिए यात्रियों को रिजर्वेशन की जरूरत नहीं होगी। इसके लिए सीधे स्टेशन पर पहुंचें और टिकट खरीद लें। टिकट कई तरह से खरीद सकते हैं, एक तो स्टेशन के टिकट काउंटर पर जाकर लिया जा सकता है। अगर समय बचाना चाहते हैं तो यूटीएस (अनरिजर्व्ड टिकटिंग सिस्टम) मोबाइल ऐप से भी टिकट लिया जा सकता है। इसके अलावा आपको नजदीकी जन सेवा केंद्र से भी ट्रेन का टिकट मिल सकता है।

क्या मिलेंगी सुविधाएं?

IRCTC की अनरिजर्व ट्रेनों में कई यात्रियों को कई सुविधाएं मिल जाएंगी। इसमें आपको ई-कैटरिंग की सेवा भी मिलेगी, जिसमें यात्रा के दौरान अपनी पसंद का खाना ऑनलाइन मंगा सकते हैं। रेल कनेक्ट ऐप में यात्रा से जुड़ी पूरी जानकारी मिल जाएगी। आस्क दिशा चैटबोट जोकि एक यह AI चैटबोट है, इसमें आपकी यात्रा से जुड़े हर सवाल का जवाब मिल जाएगा। इसके अलावा अगर यात्री को पसंद की सीट नहीं मिली है तो वह वैकल्पिक ट्रेनें चुन सकता है।

ये भी पढ़ें: हवाई सफर करने वालों ने 17 नवंबर को बनाया रिकॉर्ड, एक दिन के आंकड़े चौंकाने वाले

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें