ईरान-इज़रायल के बीच जारी तनाव का असर अब गुजरात के व्यापार पर साफ दिखाई देने लगा है. रिपोर्ट के मुताबिक, गुजरात के करीब 5,500 कंटेनर विदेशों के पोर्ट पर फंस गए हैं, जिससे निर्यातकों को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है.
जानकारी के अनुसार, ये कंटेनर यूएई के खोरफक्कन और ओमान के सोहार पोर्ट पर अटके हुए हैं. इन कंटेनरों को वापस भारत लाने में प्रति कंटेनर लगभग 5 लाख रुपये का खर्च आ सकता है. ऐसे में कुल नुकसान का आंकड़ा करीब 275 करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है.
सबसे ज्यादा चिंता नाशवंत वस्तुओं को लेकर है. 800 से ज्यादा रेफ्रिजरेटेड कंटेनरों में रखे खाद्य पदार्थ जैसे फल, सब्जियां, डेयरी उत्पाद और सी-फूड खराब होने की आशंका है, क्योंकि पर्याप्त स्टोरेज सुविधा नहीं मिल पा रही है.
इस संकट का असर सिर्फ व्यापार तक सीमित नहीं है. रमजान के दौरान गुजरात से खाड़ी देशों में होने वाला करीब 1500 करोड़ रुपये का गारमेंट एक्सपोर्ट भी प्रभावित हो सकता है. वहीं, केसर आम जैसे फलों के करीब 500 करोड़ रुपये के निर्यात पर भी खतरा मंडरा रहा है, जिससे किसानों को भी नुकसान उठाना पड़ सकता है.
इस तनाव से फलो के राजा आम भी नहीं बचा , आंकड़ों के अनुसार गुजरात से खाड़ी देशों में भेजी गई करीब 500 करोड़ रुपये की आम की खेप के कंटेनर फिलहाल फंसे हुए हैं. आम एक ‘नाशवंत वस्तु’ (जल्दी खराब होने वाला माल) होने के कारण 800 से अधिक कंटेनरों में रखा सामान खराब होने की पूरी आशंका है. जिसका सिद्ध नुक्सान बागायती खेती करने वाले किसानो को होना है.
विशेषज्ञों का कहना है कि अगर हालात जल्द सामान्य नहीं हुए, तो यह नुकसान और बढ़ सकता है. पहले से ही शिपिंग रूट बाधित होने और लागत बढ़ने से निर्यात क्षेत्र दबाव में है. मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष ने गुजरात के निर्यात कारोबार को बड़ा झटका दिया है. ऐसे में उद्योग जगत सरकार से राहत पैकेज की मांग कर रहा है, ताकि इस संकट से उबरने में मदद मिल सके.
संबंधित खबरें
PNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
5 hrs ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
6 hrs agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
6 hrs agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
7 hrs agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
8 hrs agoLPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें घरेलू सिलेंडर का ताजा रेट
10 hrs agoSBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
22 hrs ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
1 day agoसस्ता हो गया सोना, साल के सबसे निचले स्तर पर दाम; जानें सोने का ताजा भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines