Energy Mission Machineries IPO Opens Today : मई के महीने में एक के बाद एक कंपनियों के IPO आ रहे हैं। आज यानी गुरुवार को Energy Mission Machineries (India) Ltd का IPO खुल गया है। अगर आप IPO के जरिए शेयर मार्केट में निवेश करते हैं तो इस कंपनी के IPO को बुक करा सकते हैं। वहीं दूसरी ओर आज तीन कंपनियों के IPO बुक कराने का आखिरी दिन है। अगर आपने अभी तक इन कंपनियों के IPO को बुक नहीं किया है तो अभी भी बुक करा सकते हैं।
कंपनी मेटल से जुड़ी कई चीजों में करती है बिजनेस
Energy Mission Machineries (India) Ltd मेटल से जुड़ी कई मशीनों को बनाने का कारोबार करती है। यह कंपनी उन कंपनियों के लिए मशीन बनाती है जो मेटल फेब्रिकेशन से जुड़ी हैं। कंपनी अपने प्रोडक्ट अमेरिका, स्विट्जरलैंड, रूस, नेपाल, यूएई और सऊदी अरब भेजती है।
Energy Mission Machineries (India) Ltd का IPO खुल गया है।
41 करोड़ रुपये जुटाएगी कंपनी
कंपनी IPO के जरिए 41.15 करोड़ रुपये जुटाएगी। इसके लिए कंपनी 29.82 लाख फ्रेश इश्यू जारी करेगी। कंपनी इस पैसे का इस्तेमाल गुजरात में मौजूद एक यूनिट के कंस्ट्रक्शन को बढ़ाने में लगाएगी। साथ ही कंपनी नए प्लांट और मशीनरी में भी इस रकम को खर्च करेगी। इसके अलावा जनरल कॉपरेट के लिए भी IPO से मिली रकम खर्च की जाएगी।
1,38,000 रुपये करने होंगे निवेश
कंपनी ने एक शेयर का प्राइज बैंड 131 रुपये से 138 रुपये के बीच रखा है। एक लॉट में 1000 शेयर हैं जिनकी वैल्यू 1,38,000 रुपये है। एक निवेशक अधिकतम एक लॉट ही बुक करा सकता है। IPO की डिटेल्स इस प्रकार है:
IPO जारी होने की तारीख : 9 मई
IPO बंद होगा : 13 मई
अलॉटेमेंट : 14 मई
रिफंड : 15 मई
डीमैट में क्रेडिट : 15 मई
लिस्टिंग : 16 मई
यह भी पढ़ें : आज तीनों IPO की दमदार लिस्टिंग; सभी ने दिया 90 फीसदी रिटर्न, निवेशकों की आ गई मौज
इन कंपनियों में निवेश का आज आखिरी दिन
इस समय तीन और कंपनियों में निवेश का आज आखिरी मौका है। इनमें Refractory Shapes Limited, Winsol Engineers Limited और Finelistings Technologies शामिल हैं। इन तीनों कंपनियों के IPO की लिस्टिंग 14 मई को होगी।
Disclaimer : शेयर मार्केट में निवेश करना जोखिम भरा हो सकता है। इसलिए इसमें निवेश करने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर ले लें।
संबंधित खबरें
दिवाली पर कब होगी मुहूर्त ट्रेडिंग? नोट करें समय और छुट्टियों की लिस्ट
14 hrs agoनोएल टाटा छोड़ेंगे वोल्टास के चेयरमैन का पद, सुनील डिसूजा संभालेंगे कमान
18 hrs agoरिटायरमेंट के पैसों पर पाएं तगड़ा रिटर्न, ये बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज
18 hrs agoडॉलर की गिरी बादशाहत! 200 दिनों के सबसे मजबूत स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया
20 hrs agoवेतन आयोग की साइट पर आया नया अपडेट, जानिए क्या सैलरी से है इसका नाता
21 hrs agoआज 7 नवंबर से लागू हुए सेबी के नए सेटलमेंट नियम, जानें फीस और प्रक्रिया
22 hrs agoअमेरिका के शेयर बाजार में मची तबाही, टेक कंपनियों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे
22 hrs agoआज छोटी दिवाली पर बैंक खुले हैं या रहेंगे बंद, जानें अपने शहर का हाल
23 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
1 day agoहरियाणा में 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, 63% हुआ DA; जानें कब मिलेगी सैलरी व एरियर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines