Mukesh Ambani Earning From JioCinema During IPL 2024: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी भारत के सबसे अमीर आदमी हैं, जिनकी नेट वर्थ 971933 करोड़ रुपये की है। वह रिलायंस इंडस्ट्रीज की सहायक कंपनियों के माध्यम से कई तरह के बिजनेस में शामिल हैं, जो 2013000 करोड़ रुपये की मार्केट कैप के साथ देश की सबसे वैल्युएबल कंपनी है। उनकी JioCinema इस साल भी मुफ्त में आईपीएल दिखा रही है। ऐसे में, क्या आप जानते हैं कि फ्री में सर्विस देने के बावजूद इससे काफी मोटा पैसा कमाते हैं मुकेश अंबानी?
वह न सिर्फ आईपीएल 2024 में एक टीम के मालिक हैं बल्कि उनके पास टूर्नामेंट के डिजिटल स्ट्रीमिंग राइट्स भी हैं। मुकेश अंबानी की JioCinema ने पिछले साल आईपीएल को फ्री में लाइव स्ट्रीम किया था और इस साल भी ऐसा ही हो रहा है, जिस वजह से रिकॉर्ड तोड़ व्यूज आ रहे हैं।
आईपीएल 2024 के ओपनर में इस प्लेटफॉर्म पर 590 मिलियन व्यूज आए, जिससे एक नया रिकॉर्ड बन गया। अब लोगों के मन में सवाल है कि अगर मुकेश अंबानी आईपीएल स्ट्रीमिंग के लिए दर्शकों से कोई फीस नहीं ले रहे तो वह इससे पैसा कैसे कमा रहे हैं? इंडियाटाइम्स की एक रिपोर्ट में इसके पीछे की शानदार स्ट्रेटेजी बताई गई है।
बिना स्ट्रीमिंग फीस लिए कैसे कमाते हैं पैसा?
रिपोर्ट में सुझाव दिया गया है कि भारत के सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी ने सबसे पहले रिलायंस इंडस्ट्रीज की बड़ी कैपिटल का इस्तेमाल करके कम्पटीशन को खत्म किया और आईपीएल को फ्री में स्ट्रीम किया। इस तरह, दर्शकों में काफी बढ़ोत्तरी हुई। नतीजतन रेवेन्यू के मेन सोर्स ‘विज्ञापन’ (Advertising) से बेहतर रिटर्न मिलता है।
मुकेश अंबानी की कंपनी ने 23,758 करोड़ रुपये भरकर पांच साल के लिए आईपीएल गेम्स को ऑनलाइन स्ट्रीम करने का राइट हासिल किया है। यह एक तरह से हर साल 4,750 करोड़ रुपये के बराबर है। रेवेन्यू का एक बड़ा हिस्सा आईपीएल से होने वाली 4,000 करोड़ रुपये की विज्ञापन की कमाई से आता है। JioCinema कम विज्ञापन दरें ऑफर कर रहा है, जिसके रिजल्ट में लॉन्ग टर्म के लिए ज्यादा एडवरटाइजर्स मिल रहे हैं।
आईपीएल कैंपेन में कितने स्पॉन्सर और एडवरटाइजर्स?
रिपोर्ट के मुताबिक, आईपीएल कैंपेन में लगभग 18 स्पॉन्सर और 250 से ज्यादा एडवरटाइजर्स पहली बार भाग ले रहे हैं, जिनमें चार्ज्ड बाय थम्स अप, डालमिया सीमेंट्स, ड्रीम11, ब्रिटानिया, एचडीएफसी बैंक और पारले प्रोडक्ट्स शामिल हैं।
जियो को कैसे हो रहा फायदा?
विज्ञापन के अलावा मुकेश अंबानी डेटा कॉस्ट से भी कमाते हैं। मुकेश अंबानी की Jio देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम ऑपरेटर है। जैसे-जैसे ज्यादा यूजर्स आईपीएल को ऑनलाइन स्ट्रीम करते हैं, अंबानी की जियो उतनी ही ज्यादा कमाई करती है। रिलायंस जियो ने आईपीएल 2024 से पहले स्पेशल प्लान्स भी पेश किए ताकि यूजर्स को बिना किसी परेशानी के बेस्ट स्ट्रीमिंग मिल सके।
संबंधित खबरें
देश भर में LPG हड़ताल की चेतावनी, डिस्ट्रीब्यूटर्स ने दिया 1 महीने का समय
18 mins agoसरकार ने E-85 और 100% एथनॉल ईंधन को दी हरी झंडी, क्या सस्ता होगा पेट्रोल?
35 mins ago1 नवंबर से लागू होंगे ये बदलाव, आपकी जेब और सफर पर पड़ेगा असर
17 hrs agoअब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा 10 लाख रुपये का बीमा, कल से लागू होगा नया नियम
18 hrs agoसोने-चांदी के दाम गिरे, चांदी 2 लाख से नीचे आई; जानें सोने का ताजा भाव
19 hrs agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
20 hrs agoनिचले स्तरों से संभला बाजार, सेंसेक्स 73400 और निफ्टी 22700 के पार
20 hrs ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
23 hrs agoड्राइविंग लाइसेंस के नियमों में बड़ा बदलाव, जानें क्या-क्या बदला
23 hrs agoमहर्षि वाल्मीकि जयंती और लक्ष्मी पूजा पर इन शहरों में बंद रहेंगे आज बैंक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines