हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

रास्ते में पेट्रोल खत्म होने पर नहीं लगाना पड़ेगा धक्का, ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं फ्यूल

Iocl fuel on demand: रास्ते में कही जाते हुए पेट्रोल खत्म हो जाए तो अब गाड़ी को धक्का देकर पेट्रोल पंप पहुंचने के बजाए फोन उठाकर कॉल करें। जी हां अब आप कहीं से भी फ्यूल ऑर्डर कर सकते हैं।

विज्ञापन
iocl fuel

Iocl fuel on demand: आपने ऑनलाइन कपड़े, सब्जियां, ग्रोसरी जैसी चीजे मंगवाई होंगी, लेकिन क्या आपने कभी पेट्रोल ऑनलाइन मंगवाना है। अगर नहीं तो जान लीजिए कि आप पेट्रोल भी ऑनलाइन मंगवा सकते हैं।  जी हां अब बीच रास्ते पेट्रोल खत्म हो जाने के बाद गाड़ी को धक्का लगा कर पेट्रोल पंप पहुंचने की जरूरत नहीं पड़ेगी।  अब आपके डिमांड पर फ्यूल आ जाएगा

जानिए कैसे डिमांड पर मंगवा सकते हैं पेट्रोल

अब जानिए कि कही भी पेट्रोल मंगवाने के लिए आपको क्या करना होगा। इसके लिए आपको इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की सर्विस fuel@doorstep या fuel@call जैसा सर्विस की मदद लेनी होगी। इसके लिए ioc के नंबर 18002090247 पर कॉल कर के 6 सिलेक्ट करना पड़ेगा। इसके बाद IOC की टीम आपके साथ पेट्रोल लेकर आ जाएगी।

जानिए कौन से जानकारियां करनी पड़ेगी शेयर

इस नंबर पर फोन घुमाते ही आपको अपने लोकेशन और खुद की पहचान से जुड़ी जानकारी शेयर करनी होगी। ऑर्डर प्लेस होने के कुछ ही देर में  आपके पास फ्यूल की डिलीवरी हो जाएगी। हालांकि iocl की तरफ से इसकी कुछ तय लीमिट होती है।

कहां से करें ऑर्डर

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने इसके लिए बकायदा एक ऐप डेवलप किया है। इस ऐप के जरिए आप जरूरत पड़ने पर फ्यूल ऑर्डर कर सकते हैं। आप चाहें तो कमर्शियल जरूरतों (जैसे कि जेनरेटर) के लिए भी कही से फ्यूल ऑर्डर कर सकते हैं। इस ऐप पर आपके डिजिटल पेमेंट के सारे ऑप्शन मिलते हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें