हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

रिलायंस जियो के IPO ने बाजार में खुलने से पहले ही रचा इतिहास, शेयर खरीदने के लिए कतार में दुनियाभर के निवेशक

जियो के आईपीओ के एंकर बुक में आई मांग ने भारतीय शेयर बाजार के पुराने रिकॉर्ड तोड़ने का दावा किया है. वैश्विक निवेशकों ने जियो के शेयरों के लिए 2.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक की बोलियां लगाई हैं.

विज्ञापन
जियो के शेयरों के लिए 2.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक की बोलियां लगाई हैं. (Photo: ANI)

भारतीय शेयर बाजार के इतिहास में सबसे बड़ा भूचाल आ गया है. रिलायंस जियो के आईपीओ ने बाजार में खुलने से पहले ही इतिहास रच दिया है. करीब 8,110 करोड़ रुपये के एंकर निवेशक कोटे के लिए 2.5 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की मांग आ चुकी है. यानी, उपलब्ध कोटे से करीब 30 गुना अधिक की बोलियां लगाई गई हैं. आखिर दुनिया भर के निवेशक जियो के शेयर खरीदने के लिए क्यों कतार में खड़े हैं? इतनी भारी मांग के बीच शेयरों के वास्तविक आवंटन का गणित क्या है? इन सभी सवालों के जवाब जानने के लिए देखिए हमारी खास रिपोर्ट.

दलाल स्ट्रीट पर अब तक ऐसी हलचल देखने को नहीं मिली है. देश के अब तक के सबसे बड़े आईपीओ यानी जियो प्लेटफॉर्म्स में हिस्सेदारी हासिल करने के लिए दुनिया भर के बड़े निवेशकों में होड़ मची है. ब्लैकरॉक, फिडेलिटी और जेपी मॉर्गन से लेकर भारत की एलआईसी और एसबीआई तक, हर बड़ा निवेशक जियो के शेयरों में पैसा लगाने के लिए उत्सुक नजर आया. महज 8,110 करोड़ रुपये के एंकर निवेशक कोटे के लिए संस्थागत निवेशकों ने 2.5 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की बोलियां लगाईं.

इस भारी मांग के मुकाबले शेयर आवंटन का दायरा बेहद सीमित है. रिलायंस के जियो आईपीओ में निवेश करने वाले बड़े संस्थागत निवेशकों की बात करें तो कैपिटल ग्रुप करीब 725 करोड़ रुपये के निवेश के साथ प्रमुख निवेशकों में शामिल है. एलआईसी ने लगभग 500 करोड़ रुपये लगाए हैं. वहीं, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल, फिडेलिटी इन्वेस्टमेंट्स, एचडीएफसी एएमसी और एसबीआई म्यूचुअल फंड ने करीब 425-425 करोड़ रुपये के निवेश के साथ भरोसा जताया है.

विज्ञापन

इनके अलावा सिंगापुर सरकार, बीएनपी पारिबा, आदित्य बिड़ला सन लाइफ एएमसी, श्रोडर्स, अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी, कोटक महिंद्रा एएमसी, निप्पॉन लाइफ इंडिया, जेपी मॉर्गन एसेट मैनेजमेंट, एलियांज ग्लोबल, ड्रैगनियर इन्वेस्टमेंट, कतर इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी और ब्लैकरॉक जैसे बड़े निवेशकों ने भी इसमें रुचि दिखाई है.

जियो के आईपीओ के एंकर बुक में आई मांग ने भारतीय शेयर बाजार के पुराने रिकॉर्ड तोड़ने का दावा किया है. वैश्विक निवेशकों ने जियो के शेयरों के लिए 2.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक की बोलियां लगाई हैं. यानी, कंपनी जितने शेयर आवंटित कर सकती है, उसकी तुलना में मांग 30 गुना से भी ज्यादा है. हालांकि, सेबी के नियमों के तहत एंकर निवेशक हिस्से में कंपनी करीब 8,109.85 करोड़ रुपये के शेयर ही आवंटित कर सकती है. ऐसे में भारी मांग के बावजूद निवेशकों को उनकी इच्छित मात्रा में शेयर मिलना संभव नहीं है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola