Investment Tips: क्या आप भी अपने कल को आर्थिक तौर पर सुरक्षित रखना चाहते हैं? इसके लिए निवेश करने का सोच रहे हैं? तो पहले कुछ बातों को जरूर जान लीजिए। आमतौर पर हम निवेश करने की तो सोच लेते हैं, लेकिन जब बात आती है कि कहां निवेश किया जाए और किस तरह से निवेश कर सकते हैं तो हममें से कई लोग किसी की भी सुन लेते हैं, जिससे बाद में मुनाफा होगा भी या नहीं वो तो वक्त आने पर ही पता चल पाता है।
आजकल मार्केट में कई योजनाएं उपलब्ध हैं जिनमें निवेश (Investment Planning Tips) करके आप अच्छा मुनाफा पा सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ बातों को ध्यान में रखने के साथ कुछ गलतियों को करने से बचना चाहिए। आइए निवेश के कुछ टिप्स के बारे में जानते हैं।
ये भी पढ़ें- रिटायरमेंट से पहले ही फॉलो कर लें ये 3 टिप्स
निवेश से पहले सीखें
किसी भी काम को करने से पहले खुद का ज्ञान होना भी जरूरी है। चाहे आप स्टोक मार्केट में इनवेस्ट कर रहे हैं या अन्य तरह की योजनाओं में निवेश कर रहे हैं, तो इससे पहले उससे संबंधित जानकारी जरूर रखें। अच्छे से जानकारी हासिल करने के बाद अगर निवेश करते हैं तो आपके लिए बाद का मुनाफा हासिल करना आसान हो सकेगा।
लगातार निवेश करना है सही
किसी भी काम को अगर शिद्दत से किया जाए तो उसमें फायदा जरूर होता है। ये ही चीज आप निवेश के दौरान भी याद रख सकते हैं। लगातार निवेश करने की आदत आपको बाद में अच्छा मुनाफा मिल सकता है। आप चाहें तो हर महीने भी निवेश कर सकते हैं। इसके लिए म्यूचुअल फंड में SIP को अपना सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Mutual Fund SIP या Stock SIP कौन सा है कम जोखिम भरा?
लंबे समय के लिए निवेश करना जरूरी
म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं तो ये मार्किट रिस्क के अंदर होता है, जिसमें उतार-चढ़ाव भी बना रह सकता है। इसलिए लंबे समय के लिए ही निवेश करें। लॉन्ग टर्म इनवेस्टमेंट के जरिए आपको बाद में अच्छा रिटर्न मिल सकता है। वीडियो के जरिए आप निवेश करने के 6 बेस्ट तरीके जान सकते हैं।
भूलकर न करें ऐसी गलती
कई बार हम निवेश करने से पहले इंटरनेट के साथ-साथ सोशल मीडिया को खंगालने लगते हैं। इसके अलावा कई लोगों की राय भी मानने लगते हैं, जिससे नतीजा ये होता है कि कम रिटर्न मिलता है या फिर कुछ खास मुनाफा हासिल नहीं होता है। इसलिए सोशल मीडिया, टीवी या अन्य जगह की राय पर भरोसा न करें। निवेश करने से पहले आप किसी एक्सपर्ट या फाइनेंशियल प्लानर से संपर्क कर अधिक जानकारी हासिल कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
भारत ने डीजल एक्सपोर्ट में रूस को पछाड़ा, अक्टूबर में 13 महीने के टॉप पर
14 hrs agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
1 day ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
1 day agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
1 day agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
1 day agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
1 day agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
1 day agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
1 day agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
1 day agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines