हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Investment Tips: शेयर मार्केट में लगा रहे हैं पैसा तो इन 5 बातों का रखें ध्यान, नहीं तो हो सकता है भारी भरकम नुकसान

विज्ञापन
mutual fund

Investment Tips: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम सभी रिटर्न के पीछे भागते रहते हैं। अगर हमारे कोशिश सही दिशा में होती है तो हम अच्छा रिटर्न पा लेते हैं। पर अगर जानकारी के अभाव में हम आधी ही कोशिश कर पाए तो उसका कोई फायदा नहीं है। इसलिए कहीं पैसा लगाने से पहले हर एक बात को हमें जान लेना चाहिए कि किस तरह से ज्यादा से ज्यादा रिटर्न हासिल किया जाए। आज युवाओं के साथ सभी लोग शेयर मार्केट की तरफ रुख कर रहे हैं। लोग चाहते हैं कि बैंक के साथ इस तरफ से भी कुछ पैसा बनाया जाए। तो चलिए आपको बताते हैं कि शेयर मार्केट के जरिए कैसे ज्यादा से ज्यादा पैसा बनाया जा सकता है। साथ में भारी भरकम नुकसान से बचा जा सकता है।

अपने गोल को समझें

शेयर मार्केट में आने से पहले अपने गोल को समझें कि आखिर क्यों आप इस तरफ अपना रुख कर रहे हैं। मान लीजिए आपको 5 साल के बाद कार लेने का प्लान है। कार की कीमत 10 लाख है। तो 10 लाख के हिसाब से अपने स्टॉक्स का सलेक्शन करें।

स्टॉक लेने से पहले पढ़ लें उसका पूरा इतिहास

जब भी आप किसी कंपनी का स्टॉक लें, उससे पहले उसका सारा इतिहास पढ़ लें। साथ में ये भी जान लें कि आगे भविष्य के लिए इस स्टॉक की क्या प्लानिंग रहने वाली है। जब सब सही लगे तभी स्टॉक को अपने पोर्टफोलियो में शामिल करें।

विज्ञापन

पहली बार ना करें ज्यादा निवेश

अमूमन देखा जाता है कि लोग पहली ही बार में बड़ा निवेश कर देते हैं। दरअसल इस आदत से बचना चाहिए। अगर पहली बार निवेश कर रहे हैं तो 4 या 5 हजार से छोटी शुरुआत कर सकते हैं। और जब महारथी हो जाएं तो एक अच्छा खासा निवेश किया जा सकता है।

नुकसान के लिए रहें हरदम तैयार

देखिए साफ सीधा फंडा है, रिस्क लेंगे तभी कुछ पाएंगे। और किस कंपनी का अगला घंटा कैसा रहेगा, इसके बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता। इसलिए हो सकता है कि लगातार आप प्रॉफिट बना रहे हों और फिर नुकसान होना शुरु हो जाए। इसलिए इस बात के लिए तैयार रहें।

विज्ञापन

फ्री की सलाह मतलब फ्री में अपना नुकसान

भाई ये स्टॉक मस्त है। ले ले, मुनाफा ही मुनाफा होगा। आप आ गए लालच में, और 50 रुपए के स्टॉक के ले लिए 1000 शेयर। यानी 50 हजार लगा दिए। पता चला कि दो दिन बाद वहीं स्टॉक 25 का रह गया। इसलिए अपना दिमाग लगाएं। साथ में इन पैनी स्टॉक्स से बचकर रहें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola