Investment Tips In Share Market : अगर आप शेयर मार्केट में निवेश करते हैं तो यह खबर आपके लिए है। 4 जून को लोकसभा चुनाव के रिजल्ट वाले दिन आई मार्केट में गिरावट अब लगभग रिकवर हो चुकी है। 5, 6 और 7 जून को मार्केट में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। इसका सबसे बड़ा कारण है कि देश में एनडीए की सरकार फिर से बनने जा रही है। उम्मीद है कि शेयर मार्केट आने वाले दिनों में और ऊंचा चढ़े। कल यानी सोमवार को जब मार्केट खुलेगी तो उम्मीद जता सकते हैं कि यह हरे निशान पर खुले क्योंकि मोदी फिर से प्रधानमंत्री पद की शपथ ले चुके होंगे। वहीं कुछ एक्सपर्ट को लगता है कि मार्केट में आने वाले कुछ समय तक अस्थिरता रहेगी। ऐसे में उन्होंने निवेश करने के लिए ज्यादा सावधानी बरतने की सलाह दी है।
क्या मार्केट में फिर आ सकती है गिरावट?
एक्सपर्ट का मानना है कि शेयर मार्केट में फिर से गिरावट आ सकती है। दरअसल, मार्केट जब भी आगे बढ़ती है, एक समय बाद उसमें एक करेक्शन आता है। यह करेक्शन इसलिए होता है ताकि मार्केट बहुत तेजी से आगे न बढ़े और एक तय रफ्तार से चलती रहे। हाल ही में मार्केट में आई गिरावट उसी का उदाहरण है। लेकिन बाद में मार्केट जिस तरह से बढ़ी है, यह फिर से उसी स्तर पर पहुंच गई है जहां पहले थी। सेंसेक्स तो और आगे निकल गया है और इसने ऑल टाइम हाई का रिकॉर्ड बना लिया है। ऐसे में एक्सपर्ट को लगता है कि मार्केट में करेक्शन के लिए फिर से गिरावट आ सकती है। हालांकि यह कितनी होगी, इसके बारे में स्पष्ट नहीं है।
Share Market
एक्सपर्ट ने कहा- अभी 3 महीने होल्ड करें
शेयर मार्केट में अभी जिस तरह की स्थिति है, उसे देखकर एक्सपर्ट मार्केट में अभी निवेश करने से बचने की सलाह दे रहे हैं। The Infinity Group के फाउंडर विनायक मेहता कहते हैं कि अभी मार्केट में एक साथ निवेश करने से बचना चाहिए। बेहतर होगा कि 3 महीने नया निवेश करने से बचें। ऐसा इसलिए क्योंकि सरकार बनने के करीब 3 महीने बाद काफी स्थितियां साफ हो पाएंगी। वहीं अगर निवेश करना है तो 60 फीसदी से ज्यादा रकम निवेश न करें। इस दौरान ऐसी कंपनियों के शेयर में निवेश करें जिनके प्रोडक्ट की मार्केट में डिमांड है। इनमें रिन्यूबल एनर्जी, इलेक्ट्रिक व्हीकल आदि कंपनियां प्रमुख हैं। बाकी 40 फीसदी रकम को गोल्ड और लिक्विड फंड में निवेश कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें : क्या फीकी पड़ गई सोने-चांदी की चमक? इस हफ्ते कर दिया इतना नुकसान, जानें आगे कैसी रहेगी कीमत?
मार्केट के पैटर्न को समझना होगा
शेयर मार्केट एक्सपर्ट नरेश कुमार के मुताबिक अभी निवेश का सही समय नहीं है। वह बताते हैं कि राजनीति स्थिरता बहुत ज्यादा नहीं है। ऐसे में कुछ समय के लिए वेट एंड वॉच वाली स्थिति रखें। नरेश बताते हैं कि आने वाले दिनों में इंडिया गठबंधन भी सरकार बनाने की कवायद कर सकता है। वहीं मोदी सरकार मंत्रिमंडल बनाने के बाद कुछ विभागों के कैसे बंटवारे करेगा, इससे भी शेयर मार्केट की चाल प्रभावित होगी। वह बताते हैं कि शेयर मार्केट में 5 साल पहले जब फिर से से मोदी सरकार सत्ता में आई थी, तब भी मार्केट गिरी थी और उसे रिकवर होने में करीब 5-6 महीने लगे थे। आज की स्थिति में मार्केट तुरंत रिकवर हो चुकी है। ऐसे में एक डर है कि मार्केट में करेक्शन के लिए फिर से गिरावट न आ जाए।
यह भी पढ़ें : Multibagger Stock RVNL : रॉकेट बना सरकारी कंपनी का यह शेयर, 6 महीने में दोगुने से ज्यादा रिटर्न
संबंधित खबरें
अदाणी ग्रुप खरीदेगा यूरोप की Evos B.V. कंपनी, 2.56 अरब यूरो में हुई डील
2 hrs agoअमूल के बाद अब नंदिनी का घी हुआ बेहद महंगा, 135 रुपये तक बढ़ा भाव
3 hrs ago2 दिन में सोना 6000 रुपये और चांदी 10,000 रुपये चढ़ी; देखें MCX के ताजा भाव
6 hrs agoपंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
8 hrs agoसेंसेक्स में 1600 अंकों की बंपर छलांग, निफ्टी भी 24,300 के पार
9 hrs agoVisa सिस्टम होगा आसान, गृह मंत्रालय ने 70% तक घटाई फॉर्म की झंझट
10 hrs agoत्योहारों के बीच चीनी ने बिगाड़ा रसोई का बजट! 1 महीने में इतने बढ़े दाम
11 hrs agoGoogle में छंटनी! इन कर्मचारियों को खुद नौकरी छोड़ने का दिया ऑफर
12 hrs agoसस्ता हो गया कच्चा तेल, पेट्रोल डीजल की नई रेट लिस्ट; चेक करें ताजा भाव
12 hrs agoक्या बंद हो जाएंगे 10, 20 और 50 के नोट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सर्कुलर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines