Investment Tips: अगर हम आपसे कहें कि केवल म्यूचुअल फंड में इन्वेस्ट करके करोड़पति बन सकते हैं तो शायद एक बार आप मजाक समझे, लेकिन ऐसा हो सकता है। हालांकि इसके लिए एक लंबा समय लग सकता है। अब सबसे पहला सवाल जो दिमाग में आता है, वो है कि आपको कितने सालों तक और कितना इन्वेस्ट करना होगा। ऐसे में म्यूचुअल फंड में इन्वेस्ट करने के लिए आपको थोड़ा टाइम और महनेत करनी पड़ सकती है।
म्यूचुअल फंड में इन्वेस्टमेंट का सबसे आसान तरीका होता है कि आप SIP में इन्वेस्ट करें। ये एक लोकप्रिय और सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाला तरीका है। यहां हम कुछ उदाहरण से समझेंगे कि करोड़पति बनने के लिए आपको म्यूचुअल फंड एसआईपी में कितना और कैसे निवेश करना होगा?
इन बातों का रखें ध्यान
इस लक्ष्य के लिए निवेश करने से पहले आपको एक बात जाननी होगी कि अगर आप करोड़पति बनना चाहते हैं, तो ऐसा करने में लगने वाला समय इस बात पर निर्भर करेगा कि आप SIP के जरिए कितना निवेश करते हैं और किस म्यूचुअल फंड कैटेगरी में निवेश करते हैं।
ऐसे में जल्दी में अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए हड़बड़ी में कम समय वाले म्यूचुअल फंड में निवेश न करें। एक्सपर्ट भी इस बात पर जोर देते हैं कि निवेश करने से पहले इसके तरीके, अमाउंट और टाइम को ध्यान से चुनना चाहिए। इसके साथ ही आपको इन्वेस्टमेंट के जोखिम और रिटर्न भी सहीं तरीके से जांचना चाहिए।
mutual fund
इक्विटी म्यूचुअल फंड
इक्विटी म्यूचुअल फंड निवेश का बेहतरीन तरीका है। यहां हम जानेंगे कि अगर आप इसमें निवेश करते हैं तो कितने समय में करोड़पति बन जाएंगे। यहां हम सारा कैलकुलेशन 12% के ब्याज पर करेंगे। आइये इसके बारे में जानते हैं।
मान लीजिए अगर आप 5000 रुपये के अमाउंट से इन्वेस्ट करते हैं तो 25 साल के बाद आप 1 करोड़ रुपये के अमाउंट तक पहुंच सकते हैं। वहीं अगर आप केवल 10000 रुपये के अमाउंट से इन्वेस्ट करते हैं तो 20 साल में आप 1 करोड़ रुपये के अमाउंट तक पहुंच सकते हैं।
अगर आप अमाउंट को 20000 रुपये महीने के हिसाब से SIP में इन्वेस्ट करते हैं तो आने वाले 15 सालों में आपका सेविंग अमाउंट 1 करोड़ रुपये पहुंच जाएंगे। वहीं आप इससे ज्यादा अमाउंट इन्वेस्ट करना चाहते हैं तो 42000 रुपये महीने की SIP के साथ आप 1 करोड़ के अमाउंट को लगभग 10 साल में पूरा कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आप 1 लाख 20 हजार रुपये हर महीने इन्वेस्ट करते हैं तो केवल 5 साल में आप करोड़पति बन सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Food Truck Business: शुरू करना चाहते हैं फूड ट्रक का बिजनेस तो काम आएगी ये गाइड
हाइब्रिड म्यूचुअल फंड
ये म्यूचुअल फंड में निवेश करने का दूसरा आसान तरीका है। हम इसे 8% के रिटर्न के साथ कैलकुलेट करेंगे। मान लीजिए अगर आपने इसमें 16,000 रुपये महीने से निवेश करना शुरू किया है तो एक 1 करोड़ की राशि तक पहुंचने के लिए आपको 25 साल का समय लग सकता है। अगर आप हर महीने लगभग 24,000 रुपये का निवेश करते हैं, तो आप 20 साल में 1 करोड़ रुपये के लक्ष्य तक पहुंच पाएँगे।
अगर आप इस अमाउंट को थोड़ा बढ़ाकर 36000 तक कर देते हैं तो आप 15 साल में 1 करोड़ के अमाउंट तक पहुंच सकते हैं। वहीं अगर आप बहुत ही कम समय में इस अमाउंट तक पहुंचना चाहते हैं तो आप अपने अमाउंट को बढ़ाकर 64000 रुपये महीने तक कर सकते हैं, जिससे आप केवल 10 साल में 1 करोड़ रुपये जमा कर सकते हैं। अगर आप केवल पांच साल में इस लक्ष्य तक पहुंचना चाहते हैं तो आपको हर महीने 1.36 लाख का निवेश करना होगा।
संबंधित खबरें
PNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
1 hr agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
1 hr agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
3 hrs agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
4 hrs agoपीएम किसान की 24वीं किस्त कल होगी जारी, आज ही चेक कर लें अपना स्टेटस
5 hrs agoअदाणी एंटरप्राइजेज का मुनाफा बढ़ा, EBITDA 56% उछलकर 11958 करोड़ पर पहुंचा
14 hrs ago3% DA बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को कितनी मिलेगी सैलरी? समझें गणित
20 hrs agoदूसरी तिमाही में 18% बढ़ा अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा, जानें नतीजे और आउटलुक
21 hrs ago10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
23 hrs agoसस्ता एथनॉल होते हुए भी महंगा क्यों खरीद रही हैं तेल कंपनियां?
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines