Investment in AI Stocks: बीते कुछ सालों में टेक्नोलॉजी तेजी से बढ़ी है। ऐसे में शेयर मार्केट भी इससे अछूता नहीं है। एआई की लोकप्रियता ने भारत में AI स्टॉक्स में इन्वेस्टमेंट के ऑप्शन खोल दिए हैं। बहुत सी ऐसी कंपनियां है, जो AI का इस्तेमाल करती है। इसमें हेल्थ केयर से लेकर फाइनेंस तक की कंपनियां शामिल हैं, जो बेहतर सुविधा के लिए AI आधारित सॉल्यूशन ला रही हैं। ऐसे में अगर आप इन कंपनियों को ध्यान में रखते हुए आप अपने पोर्टफोलियो को अधिक मजबूत कर सकते हैं।
मार्केट की स्थिति और अपनी सुविधा के हिसाब से आप हमारे द्वारा बताए गए इन स्टॉक में इन्वेस्ट कर सकते है। हालांकि आपको समय के हिसाब से कुछ पहलुओं पर ध्यान देना होगा। बता दें कि यहां केवल उन कंपनियों को चुना गया है जो आईटी सेक्टर या सॉफ्टवेयर सेक्टर में काम करती हैं। इन कंपनियों मार्केट 4 बिलियन डॉलर से अधिक है और भारत में इनके साथ कारोबार होता है।
HCL टेक्नोलॉजीज लिमिटेड
ये एक जानी-मानी ग्लोबल टेक्नोलॉजी कंपनी है, जो इंफ्रास्ट्रक्चर मैनेजमेंट, इंजिनियरिंग, रिसर्च एंड डेवलपमेंट के साथ-साथ सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन और आईटी सॉल्यूशन के लिए काम करती है। इसके अलावा इस कंपनी को हेल्थ केयर और फाइनेंस में भी मजबूत स्थिति में देखा जा सकता है। इसके साथ ही यह डिजिटल चेंज और एआई बेस्ड सॉल्यूशन के लिए भी नया दृष्टिकोण देती नजर आ रही है। ऐसे में इस कंपनी के स्टॉक में इन्वेस्ट आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है।
टेक महिंद्रा लिमिटेड
ये एक भारतीय मल्टीनेशनल कॉर्पोरेशन है, जो इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी सर्विस और बिजनेस प्रोसेस आउटसोर्सिंग के लिए काम करती है। इसके अलावा ये कंपनी हेल्थ केयर, मीडिया, कम्युनिकेशन और मैन्युफेक्चरिंग जैसे कई बिजनेस में अपनी पकड़ बनाए हुए है। इसके साथ ही यह डिजिटल सर्विसेज और सॉल्यूशन में भी नए विकल्प के साथ तेजी से बढ़ रही है। अपने बिजनेस को मजबूत करने के लिए टेक टेक महिंद्रा एडवांस टेक्नोलॉजी का भी इस्तेमाल कर रही है।
AI
यह भी पढ़ें – Finance Tips: इन 5 तरह की Mutual Fund SIPs के बारे में नहीं जानते होंगे आप?
पर्सिस्टेंट सिस्टम्स लिमिटेड
पर्सिस्टेंट सिस्टम्स लिमिटेड एक ग्लोबल कंपनी है, जो सॉफ्टवेयर प्रोडक्ट डेवलपमेंट और टेक्नोलॉजी सर्विसेज में बेहतर प्रदर्शन कर रही है। इसके अवाला कंपनी नए सॉल्यूशन जैसे क्लाउड कंप्यूटिंग, एआई और डेटा-बेस्ट सॉल्यूशन पर अपनी पकड़ मजबूत कर रही है। साथ ही कंपनी बैंकिंग, हेल्थ केयर और फाइनेंशियल सर्विसेज में भी सर्विसेज देती है। ऐसे में ये इन्वेस्टमेंट का एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
नोट- ये सभी कंपनियां मार्केट में अपनी स्थिति और नई टेक्नोलॉजी सुविधाओं के हिसाब से चुनी गई हैं। आप अपने रिस्क पर ही इनमें इन्वेस्ट करें।
संबंधित खबरें
1 नवंबर से बदल जाएंगे LPG के नियम! बुकिंग, सब्सिडी और कीमतों पर आया अपडेट
37 mins ago1.39 करोड़ आवेदन और 7.4 लाख करोड़ रुपये की बिडिंग, Jio IPO ने रचा इतिहास
44 mins agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
1 hr agoएक घर में दो गैस कनेक्शन मिल सकते हैं या नहीं? जानें क्या हैं नए नियम
2 hrs agoअदाणी समूह की ACC ने बढ़ाई उत्पादन क्षमता, RMC कारोबार में 19% की ग्रोथ
16 hrs ago20% प्रीमियम पर खुले शेयर तो देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनेगी Jio
16 hrs agoदिवाली से पहले महंगा हुआ घी, मक्खन और दूध प्रोडक्ट्स, जानें नई कीमतें
18 hrs agoनवंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
20 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
21 hrs agoIT विभाग की FAST-DS 2026 योजना शुरू, छिपी संपत्ति का खुलासा करने का मौका!
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines