Investment in Gold: त्योहारों के सीजन में सोने की खरीदारी बहुत आम बात है। लगभग हर भारतीय दिवाली के समय सोने में इन्वेस्ट करता है। ऐसे में गोल्ड इन्वेस्टमेंट में लगातार तेजी आ रही है। मगर क्या आप जानते हैं कि फिजिकल गोल्ड के अलावा आपके पास गोल्ड इन्वेस्टमेंट के कई विकल्प हैं। 2024 में सोने की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली है। ऐसे में हर कोई फिजिकल गोल्ड में इन्वेस्ट नहीं कर सकता। इसलिए ये ऑप्शन आपके बहुत काम आ सकते हैं।
इस लिस्ट में फिजिकल गोल्ड के अलावा SGB, गोल्ड ETF और गोल्ड फंड शामिल हैं। बता दें कि इनमें इन्वेस्टमेंट करना बहुत ही आसान है। आइये इनके बारे में जानते हैं।
क्यों करें सोने में इन्वेस्ट?
सोने में निवेश भारतीयों के लिए इन्वेस्ट का बहुत पुराना तरीका है, जिस पर बहुत से लोग भरोसा करते हैं। लगातार कीमतों में बढ़ोतरी सोने के निवेश के लिए अच्छा विकल्प बनाती है। सोने में निवेश करने के सबसे अच्छे तरीके में सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB), गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ETF) या गोल्ड म्यूचुअल फंड हैं। इस सभी विकल्पों के अलग-अलग फायदे हैं, जिनके बारे में हम यहां जानेंगे।
Gold
गोल्ड ETF
गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड सोने में निवेश करने का आसान तरीका है। ETF में आप 99.50% शुद्धता वाले सोने में निवेश कर सकते हैं। इसके अलावा ETF होने के नाते इसे शेयर मार्केट में ट्रेड किया जा सकता है। अगर आप इसमें निवेश करना चाहते हैं तो इसे कभी भी खरीदा या बेचा जा सकता है। इसके अलावा गोल्ड ETF खरीदने और रखने के लिए आपको डीमैट अकाउंट की जरूरत होती है।
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB)
SGB यानी सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी किया जाता है। जैसा कि हम जानते हैं कि यह एक बॉन्ड है, जिसमें निवेशक बैंक या ब्रोकरेज के जरिए इन्वेस्ट कर सकते हैं। बता दें कि इसे SGB को भारत सरकार द्वारा सर्टिफाइड किया गया है। SGB पर आपको सोने की कीमत से जुड़े रिटर्न के साथ-साथ 2.5% वार्षिक ब्याज भी मिलता है। बता दें कि यह एक लॉग पीरियड का इन्वेस्टमेंट है और आपको इसमें 5 साल की लॉक-इन टाइम मिलता है। यानी कि आप 5 साल से पहले इस बॉन्ड को बेच नहीं सकते हैं।
यह भी पढ़ें – Success Story: उधार लेकर खड़ा किया 1600 करोड़ का एम्पायर; जानिए ऋचा कर की कहानी
गोल्ड फंड
गोल्ड फंड एक तरह के म्यूचुअल फंड हैं, जिसके जरिए गोल्ड ETF में निवेश किया जाता हैं। अगर आप गोल्ड फंड में निवेश करना चाहते हैं तो एसेट मैनेजमेंट कंपनी (AMC) इसका सबसे अच्छा ऑप्शन है। आप SIP के जरिए इसमें निवेश कर सकते हैं। अगर आप इसको बेचना चाहते हैं तो कभी भी बेच सकते हैं। बता दें कि इसको बेचते समय आपको एग्जिट लोड का भुगतान करना होगा। आप अपनी सुविधा के हिसाब से किसी भी विकल्प को चुन सकते हैं।
संबंधित खबरें
एक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
5 hrs agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
13 hrs ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
14 hrs agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
15 hrs agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
16 hrs agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
17 hrs agoLPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें घरेलू सिलेंडर का ताजा रेट
18 hrs agoSBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
1 day ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines