NPS Payment: जाने माने प्लेटफॉर्म PhonePe ने NPS में इन्वेस्ट करने के लिए एक नया तरीका निकाला है। फोनपे ने आज अपने प्लेटफॉर्म पर भारत कनेक्ट के तहत एक नई सेविंग कैटेगरी का शुरुआत की है , जो एनपीएस (नेशनल पेंशन सिस्टम) में योगदान करने में मदद करेगा। बता दें कि भारत कनेक्ट को बीबीपीएस (Bharat Bill Payment System) के नाम से जाना जाता था। इसके जरिए फोनपे लाखों यूजर्स को अब फोनपे ऐप के जरिए ही अपने NPS अकाउंट में कॉन्ट्रिब्यूशन सहज, सिक्योर और आसान होगा। आइये इसके बारे में जानते हैं।
क्या है NPS?
नेशनल पेंशन स्कीम(NPS) एक बेहतरीन सेविंग ऑप्शन है। यह प्लान न केवल सेविंग के लिए बेहतर है, बल्कि रिटायरमेंट कॉर्पस के रूप में भी काम आता है। इससे यूजर्स अपना फ्यूचर फाइनेंशियली सुरक्षित कर सकते हैं।
नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है जो रिटायरमेंट फंड जमा करना चाहते हैं। आप जितनी जल्दी अपने रिटायरमेंट के लिए सेविंग और इन्वेस्टमेंट शुरू करेंगे, उतनी ही बड़ी रिटायरमेंट राशि आप जमा कर पाएंगे। रिटायरमेंट की सेविंग के लिए सही उम्र 25 साल है।
अगर आप चाहते हैं कि आपको रिटायरमेंट के बाद 1 लाख रुपये मिलें तो आपको हर महीने 10350 रुपये का इन्वेस्टमेंट करना होगा। इसमें इन्वेस्टमेंट की टाइमलाइन 35 साल की होगी। NPS में इन्वेस्ट करने के लिए अपने बेसिक सैलरी का कम से कम 10% निवेश करना होता है। इसमें आपको लगभग 6% का इंटरेस्ट रेट मिलता है।
बता दें कि पहले आप केवल PFRDA, NSDL, CAMs, KFintech और बैंक वेबसाइट्स के जरिए NPS अकाउंट में कॉन्ट्रिब्यूशन कर सकते थे। मगर इस सुविधा के लॉन्च होने के साथ ही यूजर फोनपे ऐप की मदद से आसानी से योगदान कर सकेंगे।
NPS में निवेश
इन्वेस्टमेंट में आसानी
एनपीसीआई भारत बिल पे लिमिटेड की सीईओ नूपुर चतुर्वेदी ने कहा कि भारत कनेक्ट प्लेटफॉर्म पर NPS कैटेगरी को इंटीग्रेट करना, लोगों को रिटायरमेंट प्लान के लिए अपने इन्वेस्टमेंट को आसानी से मैनेज करने की दिशा में खास कदम है। इस अपडेट के साथ, फोनपे आपको अब ऐप के मदद से सीधे अपने NPS अकाउंट में पेमेंट कर सकते हैं।
कैसे करता है काम?
- यहां हम आपको बताएंगे कि आप कैसे अपने फोन पे अकाउंट के जरिए NPS में पेमेंट कर सकते हैं। यहां हम आपको पूरा प्रोसेस बताएंगे।
- सबसे पहले आप अपने PhonePe ऐप होम स्क्रीन पर ‘रिचार्ज और बिल पेमेंट’ सेक्शन में ‘View All’ पर क्लिक करें।
- इसके बाद ‘Financial Services and Taxes’ सेक्शन में ‘नेशनल पेमेंट सिस्टम’ पर क्लिक करें और ये नीचे बताए गए डिटेल फिल करें।
- यहां आपको अपना 12 अंकों का PRAN या 10 अंकों का मोबाइल नंबर, डेट ऑफ बर्थ, टियर, और कॉन्ट्रिब्यूशन अमाउंट भरना होगा।
- इसके बाद आप टर्म एंड कंडीशन वाले चेकबॉक्स पर टिक करें और कंफर्म पर टैप करेंगे। इसके बाद आपको अपने NPS इन्वेस्टमेंट डिटेल्स और अमाउंट ब्रेकअप का रिव्यू करना होगा।
- आखिर में ‘Proceed to Pay’ पर टैप करें और पसंदीदा भुगतान मोड चुनकर पेमेंट करें।
यह भी पढ़ें – Metro Digital Locker: मेट्रो का स्मार्ट बॉक्स आप भी करना चाहते यूज? तो जानें कीमत और इस्तेमाल करने का तरीका
संबंधित खबरें
3% DA बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को कितनी मिलेगी सैलरी? समझें गणित
5 hrs agoदूसरी तिमाही में 18% बढ़ा अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा, जानें नतीजे और आउटलुक
6 hrs ago10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
8 hrs agoसस्ता एथनॉल होते हुए भी महंगा क्यों खरीद रही हैं तेल कंपनियां?
8 hrs ago'बिजनेस पूजा है', Jio IPO लिस्टिंग पर अनंत अंबानी का दिल छू लेने वाला भाषण
10 hrs ago'पापा ने असंभव को संभव बनाया…' जियो लिस्टिंग पर ईशा अंबानी का भावुक भाषण
10 hrs ago1 नवंबर से बदल जाएंगे LPG के नियम! बुकिंग, सब्सिडी और कीमतों पर आया अपडेट
12 hrs ago1.39 करोड़ आवेदन और 7.4 लाख करोड़ रुपये की बिडिंग, Jio IPO ने रचा इतिहास
12 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
13 hrs agoएक घर में दो गैस कनेक्शन मिल सकते हैं या नहीं? जानें क्या हैं नए नियम
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines