अब PhonePe के जरिए भी कर सकेंगे इस स्कीम में इन्वेस्ट, यहां जानें पूरा प्रोसेस

PhonePe यूजर्स अब NPS यानी नेशनल पेंशन सिस्टम में इन्वेस्ट कर सकते हैं। इसे भारत कनेक्ट के तहत नई सेविंग कैटेगरी में जोड़ा गया है।

NPS

NPS में निवेश

विज्ञापन

क्या है NPS?

नेशनल पेंशन स्कीम(NPS) एक बेहतरीन सेविंग ऑप्शन है।  यह प्लान न केवल सेविंग के लिए बेहतर है, बल्कि रिटायरमेंट कॉर्पस के रूप में भी काम आता है। इससे यूजर्स अपना फ्यूचर फाइनेंशियली सुरक्षित कर सकते हैं।

विज्ञापन

नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है जो रिटायरमेंट फंड जमा करना चाहते हैं। आप जितनी जल्दी अपने रिटायरमेंट के लिए सेविंग और इन्वेस्टमेंट शुरू करेंगे, उतनी ही बड़ी रिटायरमेंट राशि आप जमा कर पाएंगे।  रिटायरमेंट की सेविंग के लिए सही उम्र 25 साल है।

अगर आप चाहते हैं कि आपको रिटायरमेंट के बाद 1 लाख रुपये मिलें तो आपको हर महीने 10350 रुपये का इन्वेस्टमेंट करना होगा। इसमें इन्वेस्टमेंट की टाइमलाइन 35 साल की होगी। NPS में इन्वेस्ट करने के लिए अपने बेसिक सैलरी का कम से कम 10% निवेश करना होता है। इसमें आपको लगभग 6% का इंटरेस्ट रेट मिलता है।

विज्ञापन

बता दें कि पहले आप केवल PFRDA, NSDL, CAMs, KFintech और बैंक वेबसाइट्स के जरिए NPS अकाउंट में कॉन्ट्रिब्यूशन कर सकते थे। मगर इस सुविधा के लॉन्च होने के साथ ही यूजर फोनपे ऐप की मदद से आसानी से योगदान कर सकेंगे।

NPS

NPS में निवेश

विज्ञापन

इन्वेस्टमेंट में आसानी

एनपीसीआई भारत बिल पे लिमिटेड की सीईओ नूपुर चतुर्वेदी ने कहा  कि भारत कनेक्ट प्लेटफॉर्म पर NPS कैटेगरी को इंटीग्रेट करना, लोगों को रिटायरमेंट प्लान के लिए अपने इन्वेस्टमेंट को आसानी से मैनेज करने की दिशा में खास कदम है। इस अपडेट के साथ, फोनपे आपको अब ऐप के मदद से सीधे अपने NPS अकाउंट में पेमेंट कर सकते हैं।

कैसे करता है काम?

  • यहां हम आपको बताएंगे कि आप कैसे अपने फोन पे अकाउंट के जरिए NPS में पेमेंट कर सकते हैं। यहां हम आपको पूरा प्रोसेस बताएंगे।
  • सबसे पहले आप अपने PhonePe ऐप होम स्क्रीन पर ‘रिचार्ज और बिल पेमेंट’ सेक्शन में ‘View All’ पर क्लिक करें।
  • इसके बाद ‘Financial Services and Taxes’ सेक्शन में ‘नेशनल पेमेंट सिस्टम’ पर क्लिक करें और ये नीचे बताए गए डिटेल फिल करें।
  • यहां आपको अपना 12 अंकों का PRAN या 10 अंकों का मोबाइल नंबर, डेट ऑफ बर्थ, टियर, और कॉन्ट्रिब्यूशन अमाउंट भरना होगा।
  • इसके बाद आप टर्म एंड कंडीशन वाले चेकबॉक्स पर टिक करें और कंफर्म पर टैप करेंगे। इसके बाद आपको अपने NPS इन्वेस्टमेंट डिटेल्स और अमाउंट ब्रेकअप का रिव्यू करना होगा।
  • आखिर में ‘Proceed to Pay’ पर टैप करें  और पसंदीदा भुगतान मोड चुनकर पेमेंट करें।

यह भी पढ़ें – Metro Digital Locker: मेट्रो का स्मार्ट बॉक्स आप भी करना चाहते यूज? तो जानें कीमत और इस्तेमाल करने का तरीका

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ