Upcoming IPO : IPO में निवेश करना करना काफी इन्वेस्टर्स को पसंद आता है। अगर आप भी शेयर मार्केट में निवेश करते हैं और IPO पहली पसंद है तो मंगलवार से आप JNK India लिमिटेड कंपनी का IPO बुक करा सकते हैं। यह कंपनी 2010 में बनी थी। यह कंपनी तेल रिफाइनरियों और पेट्रोकेमिकल प्लांट जैसी प्रोसेस इंडस्ट्रीज के लिए हीटिंग उपकरण बनाती है। यह कंपनी फ्लेयर्स, ग्रीन हाइड्रोजन, रिन्यूएबल एनर्जी में भी कदम रखने जा रही है।
300 करोड़ के फ्रेश शेयर
लगातार मुनाफे में जा रही यह कंपनी IPO के जरिए कंपनी करीब 650 करोड़ रुपये जुटाएगी। इसमें 300 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर होंगे। बाकी OFS (Offer For Sale) होंगे। OFS से मतबल है कि कंपनी के प्रमोटर्स अपनी हिस्सेदारी बेच रहे हैं। ये शेयर भी IPO का हिस्सा होंगे।
IPO में निवेश से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें
415 रुपये का शेयर
कंपनी ने शेयर का प्राइस बैंड 395 रुपये से 415 रुपये के बीच रखा है। एक लॉट में 36 शेयर होंगे। निवेशक को एक लॉट बुक कराने के लिए 14,940 रुपये निवेश करने होंगे। अधिकतम 13 लॉट बुक करा सकेंगे। IPO 23 अप्रैल को खुलकर 25 अप्रैल को बंद हो जाएगा। लिस्टिंग 30 अप्रैल को होगी।
लगातार मुनाफे में कंपनी
कंपनी के पिछले 3 साल के रिकॉर्ड को देखें तो यह लगातार मुनाफे में हैं। साल 2021 में कंपनी को 138.45 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हुआ था, जिसमें से उसका मुनाफा 16.48 करोड़ रुपये रहा। अगले साल यानी 2022 में रेवेन्यू करीब दोगुना बढ़कर 297.14 करोड़ रुपये पहुंच गया और मुनाफा भी 35.98 करोड़ रुपये हो गया। साल 2023 में रेवेन्यू बढ़कर 337.78 करोड़ रुपये और मुनाफा 46.36 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। हालांकि कंपनी के ऊपर कर्ज भी है। अप्रैल-दिसंबर 2023 की अवधि में कंपनी पर 56.73 करोड़ रुपये का कर्ज था।
यह भी पढ़ें : IPO Vs FPO : क्या हैं दोनों के फायदे और नुकसान? किसमें है निवेश करने का फायदा, जानें पूरी डिटेल्स
IPO में निवेश के फायदे व नुकसान
- जब शेयर मार्केट में लिस्ट होते हैं तो एक ही बार अच्छा रिटर्न मिल सकता है। ऐसे में ज्यादा रिटर्न के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ता।
- कई बार कंपनी के बारे में सही अनुमान नहीं लगा पाते और जब शेयर लिस्ट होते हैं तो उनकी कीमत कम भी हो सकती है। ऐसे में नुकसान भी तुरंत हो जाता है।
Disclaimer : शेयर मार्केट में निवेश करना जोखिम भरा हो सकता है। इसलिए इसमें निवेश करने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर ले लें।
संबंधित खबरें
आज नहीं लागू हो रहा UPI मर्चेंट चार्जेस, जानें कब से लागू होगा नया नियम
54 mins agoकानपुर होकर दौड़ेगी पटना-दिल्ली वंदे भारत, जानिए बुकिंग और स्टेशन टाइमिंग
1 hr agoकनाडा में कभी बेचे थे बर्तन, अब 52878 करोड़ में बने IDBI बैंक के नए मालिक
2 hrs agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
3 hrs agoबीमारी, शादी, पढ़ाई, घर के लिए PF का पैसा निकालने के नए नियम लागू, जानें
4 hrs agoIDBI बैंक के निजीकरण पर लगी मुहर, आपके FD और लोन का क्या होगा? जानें
4 hrs agoLPG सिलेंडर बुकिंग और सब्सिडी का मामला पहुंचा हाईकोर्ट, जानिए डिटेल
5 hrs agoJio IPO की तारीखों का ऐलान, 21 से 23 अक्टूबर तक लगा सकेंगे बोली
14 hrs agoJio के IPO में रिलायंस शेयरधारकों के लिए विशेष रिजर्वेशन का प्लान
15 hrs agoJio नेटवर्क से जुड़े 52 करोड़ से ज्यादा लोग, 42GB से ज्यादा डेटा का उपभोग
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines