How To Become Millionaire : पहली जॉब के बाद अगर आप सही प्लानिंग के साथ इन्वेस्टमेंट शुरू करते हैं तो बहुत जल्दी करोड़पति बन सकते हैं। एक्सपर्ट का कहना है कि पहली जॉब लगते ही सैलरी का कुछ हिस्सा पहले महीने से ही निवेश करना शुरू कर देना चाहिए। इससे आप लॉन्ग टर्म के लिए अच्छा फंड तैयार कर सकते हैं। इससे न केवल पैसों की कमी दूर होगी बल्कि आप जल्दी ही अपना घर बिना लोन के ले सकेंगे।
इस तरह करें निवेश
इन्वेस्टमेंट एक्सपर्ट पवन शर्मा बताते हैं कि पहली जॉब लगते ही सैलरी का 30 से 40 फीसदी हिस्सा निवेश करना शुरू कर देना चाहिए। दरअसल, शुरू में जिम्मेदारियां कम होती हैं। ऐसे में ज्यादा रकम इन्वेस्ट की जा सकती है। अगर आप 50 हजार रुपये महीने कमाते हैं तो कम से कम 20 हजार रुपये हर महीने निवेश करें। इस रकम को इन जगहों पर निवेश कर सकते हैं:
1. शेयर मार्केट
अगर शेयर मार्केट में निवेश नहीं करते हैं तो इसमें निवेश करना शुरू कर दें। 20 हजार रुपये में से हर महीने 2 हजार रुपये शेयर मार्केट में निवेश करें। इसमें लॉन्ग टर्म के लिए निवेश करें। अच्छी और बड़ी कंपनियों के शेयर खरीदें। किसी के कहने या सोशल मीडिया पर दिखाए गए लालच में न आएं। शेयर मार्केट में कदम रखने से पहले इस मार्केट के बारे में किसी एक्सपर्ट की मदद लें।
पहली जॉब के बाद इन्वेस्टमेंट जल्दी शुरू कर दें।
2. बैंक डिपॉजिट
हर महीने 2 हजार रुपये बैंक में जमा करते जाएं। यह ऐसा फंड होगा जिसे किसी भी इमरजेंसी में कभी भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इस फंड की मदद से आप इमरजेंसी फंड भी तैयार कर सकते हैं। इस रकम पर ज्यादा ब्याज तो नहीं मिलेगा लेकिन इससे इमरजेंसी फंड तैयार होता जाएगा जिसका इस्तेमाल मुश्किल परिस्थितियों में तुरंत किया जा सकेगा।
3. सोना और चांदी
हर महीने 2 हजार रुपये सोने और चांदी में निवेश करें। दो हजार रुपये में फिजिकल सोना खरीदना तो संभव नहीं होगा। इसलिए बेहतर है कि डिजिटल गोल्ड में निवेश करें। इसका सबसे बड़ा फायदा है कि डिजिटल गोल्ड को ऑनलाइन Paytm, GooglePay, PhonePe आदि के जरिए खरीद सकते हैं।
4. पीपीएफ
लॉन्ग टर्म में निवेश के लिए पीपीएफ में भी निवेश कर सकते हैं। किसी भी बैंक में जाकर अपना PPF अकाउंट खुलवा सकते हैं और इसमें हर महीने 2 हजार रुपये निवेश करें। अभी इसमें 7.1 फीसदी की दर से ब्याज मिल रहा है। इसमें निवेश करने पर आप इनकम टैक्स की धारा 80C के तहत छूट का भी दावा कर सकते हैं।
5. इंश्योरेंस
अपने और परिवार की सुरक्षा के लिए हेल्थ इंश्योरेंस और टर्म इंश्योरेंस जरूर लें। अगर कंपनी की तरफ से हेल्थ इंश्योरेंस मिला हुआ है तो भी अगर से हेल्थ इंश्योरेंस लें। हेल्थ इंश्योरेंस के साथ टर्म इंश्योरेंस भी लें। ध्यान रखें कि इन दोनों का सालाना प्रीमियम 2 हजार रुपये महीने के हिसाब से साल का 24 हजार रुपये से ज्यादा न हो।
यह भी पढ़ें : हेल्थ इंश्योरेंस कितने रुपये का रहेगा काफी? इन 5 टिप्स को ध्यान में रखकर खरीदें बीमा
6. SIP
लॉन्ग टर्म निवेश और करोड़पति बनने के लिए SIP में कमाई का बड़ा हिस्सा निवेश करना होगा। ऊपर जो 5 तरीके बताए हैं, इनमें आपके 20 हजार रुपये में से 10 हजार रुपये की रकम निवेश हो चुकी है। अब बाकी बचे 10 हजार रुपये SIP में इन्वेस्ट करें। बेहतर होगा कि SIP में निवेश Top-Up तरीके से करें। Top-Up SIP का मतलब होता है कि निवेश की जाने वाली रकम में हर साल बढ़ोतरी करनी होगी। मान लीजिए कि अगर आप अभी 10 हजार रुपये महीने निवेश करना शुरू करते हैं। निवेश की जाने वाली रकम को हर साल 10 फीसदी बढ़ाते जाना होगा। ऐसे में आपको करोड़पति बनने के लिए कम से कम 15 साल निवेश करना होगा। अगर इन 15 सालों में सालाना रिटर्न 15 फीसदी मिलता है तो आप 15 साल में 1.11 करोड़ रुपये का फंड तैयार कर लेंगे।
Disclaimer : शेयर मार्केट में निवेश करना जोखिम भरा हो सकता है। इसलिए इसमें निवेश करने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर ले लें।
संबंधित खबरें
68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
29 mins agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
12 hrs agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
20 hrs ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
21 hrs agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
22 hrs agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
22 hrs agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
1 day agoLPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें घरेलू सिलेंडर का ताजा रेट
1 day agoSBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
1 day ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines