debit-credit card transaction failed: इंटरनेशल वेबसाइटों के जरिए कई बार हम अपनी पंसद का सामान खरीदने की कोशिश करते हैं। लेकिन बहुत बार भारतीय डेबिट या क्रेडिट कार्ड से लेनदेन फेल हो जाते हैं। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। सबसे बड़ा और सबसे स्पष्ट कारण यह हो सकता है कि आपका कार्ड इंटरनेशल लेनदेन को सपोर्ट नहीं करता है। आपको बता दें कि कई बार डेबिट और क्रेडिट कार्ड इंटरनेशन लेनदेन का समर्थन नहीं करते हैं। इसके लिए आपको अपने बैंक या कार्ड जारी करने वाले से संपर्क करना होगा कि आपका कार्ड इंटरनेशनल लेनदेन को सपोर्ट करता है या नहीं।
आरबीआई के नियमों का अनुपालन नहीं करना
इंटरनेशल वेबसाइटों से लेनदेन करने के लिए आपका खाता भी सक्षम होना चाहिए। इसके लिए कार्ड होल्डर किसी इंटरनेशल वेबसाइट पर अधिकतम राशि की सीमा निर्धारित कर सकते हैं, जिसका वे लेनदेन करना चाहते हैं। हालांकि, आप जिस राशि से खरीदारी कर रहे हैं, वह उससे ज्यादा होगी तो लेनदेन फेल हो जाएगा। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अक्टूबर 2021 में इंटरनेशनल वेबसाइटों पर पेमेंट और भारतीय डेबिट या क्रेडिट कार्ड का उपयोग करने वाले ऑटो-डेबिट नियमों को लेकर दिशानिर्देश जारी किए थे। आरबीआई ने कहा था कि यदि कोई इंटरनेशल वेबसाइट आरबीआई के नियमों का अनुपालन नहीं करती है, तो वह भारतीय डेबिट या क्रेडिट कार्ड से पेमेंट स्वीकार नहीं कर सकती है।
ओटीपी फेल होना
इसके अलावा कई बार ऐसा भी हो सकता है कि इंटरनेशनल वेबसाइट आरबीआई की बहिष्करण सूची में नहीं है, और हर भारतीय भुगतान कानून और विनियमन का पालन करते हुए भी भारतीय डेबिट और क्रेडिट कार्ड से भुगतान स्वीकार करने में विफल हो सकती है। ऐसे मामलों में ओटीपी समस्याओं से लेकर नेटवर्क या अन्य ऑथेंटिकेशन की वजह से हो सकता है। इसके साथ एक और उदाहरण हो सकता है जहां बैंक को लेनदेन संदिग्ध लगता है और इसलिए भुगतान की अनुमति नहीं देता है। यह उन मामलों में भी हो सकता है। जहां जिस वेबसाइट पर आप लेनदेन करना चाहते हैं, उसके द्वारा अपनाया गया सुरक्षा प्रोटोकॉल फुलप्रूफ नहीं है। ऐसे मामले भी हैं जहां इंटरनेशनल वेबसाइटों पर पेमेंट हो जाती है लेकिन कुछ समय में उलट जाता है, और इस प्रकार लेनदेन बाद में फेल हो जाता है।
संबंधित खबरें
8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
3 hrs agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
4 hrs agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
5 hrs agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
7 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
9 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
9 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
11 hrs agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
12 hrs agoपीएम किसान की 24वीं किस्त कल होगी जारी, आज ही चेक कर लें अपना स्टेटस
13 hrs agoअदाणी एंटरप्राइजेज का मुनाफा बढ़ा, EBITDA 56% उछलकर 11958 करोड़ पर पहुंचा
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines