Budget 2024: बजट भाषण की शुरुआत में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने किया कौन सी उपलब्धियों का जिक्र?

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि 390 नए विश्वविद्यालय बनाए गए। उनकी सरकार ने ट्रिपल तलाक और महिला आरक्षण पर ऐतिहासिक फसले लिए।

Budget 2024-25

Interim Budget 2024-25 Minister Nirmala Sitharaman presents: केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण संसद में केंद्रीय अंतरिम बजट 2024-25 पेश कर रही हैं। बजट भाषण शुरू हो गया है। यह मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट है। वित्तमंत्री ने कहा कि हम गरीबों के शसक्तिकरण में विश्वास करते हैं। वित्तमंत्री ने कहा कि हमारे युवा देश की आकांक्षाएं ऊंची हैं, उसे अपने वर्तमान पर गर्व है और उज्ज्वल भविष्य की आशा और विश्वास है। हम उम्मीद करते हैं कि हमारी सरकार को उसके शानदार काम के आधार पर लोग फिर से शानदार जनादेश देंगे।

विज्ञापन

वित्तमंत्री ने कहा कि सामाजिक न्याय की बात की और कहा कि 10 वर्षों में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं। पीएम विश्वकर्मा योजना से 18 कारोबारों में मदद मिली है। सरकार का संकल्प है कि कोई पीछे न छूटे। उन्होंने कहा कि किसान हमारे अन्नदाता हैं। पीएम फसल बीमा योजना के तहक 4 करोड़ किसानों को फसल बीमा का लाभ मिला है। स्किल इंडिया मिशन के तहत एक करोड़ 40 लाख युवाओं को प्रशिक्षित किया गया। 3 हजार नई आईटीआई स्थापित की गई। पीएम मुद्रा योजनात के तहत 22 करोड़ 50 लाख के 43 करोड़ ऋण मंजूर किए गए। महिला उद्यमियों को 30 करोड़ मुद्रा योजना ऋण दिए गए।

विज्ञापन

विज्ञापन

इन बातों का भी किया जिक्र

वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि10 वर्षों में उच्च शिक्षा में महिलाओं का नामांकन 28% बढ़ा है, एसटीईएम पाठ्यक्रमों में लड़कियों और महिलाओं का नामांकन 43% है, जो दुनिया में सबसे अधिक में से एक है। कार्यबल में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी। तीन तलाक को अवैध बनाना, संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 1/3 सीटें आरक्षित करना, पीएम आवास योजना के तहत महिलाओं को 70% से अधिक घर देने से उनकी गरिमा बढ़ी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ