Intel Layoffs: टेक्नोलॉजी की दुनिया में जहां एक तरफ बड़ी-बड़ी कामयाबी देखने को मिली है। वहीं, दूसरी ओर कई दिग्गज टेक कंपनियों ने अपने कर्मचारियों की छंटनी करना शुरू कर दिया है। ट्विटर यानी एक्स, माइक्रोसॉफ्ट, मेटा समेत कई कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को हटाया है। इस मामले में दिग्गज चिप निर्माता कंपनी इंटेल भी पीछे नहीं है। अब तक चार राउंड हो चुके हैं और कंपनी ने कई कर्मचारियों की छंटनी कर दी है। वहीं, अब अपने 5वें राउंड में कंपनी फिर से कर्मचारियों को हटाने वाली है।
बताया जा रहा है कि इंटेल अपने 5वें राउंड में 200 से ज्यादा कर्मचारियों का निकाला करने की तैयारी में है। इस साल के आखिरी तक कंपनी द्वारा 235 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया जा सकता है। कंपनी की ओर से 5वें राउंड में कर्मचारियों को निकालने की घोषणा की गई है। सूत्रों की मानें तो साल 2024 में सांता क्लारा-मुख्यालय वाली कंपनी अधिक कर्मचारियों की छंटनी कर सकती है।
2 सप्ताह तक चलेगा छंटनी का दौर
इंटेल का कहना है कि वो फॉल्सम (सैक्रामेंटो काउंटी) में 235 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का सोच रहे हैं। कर्मचारियों की छंटनी 31 दिसंबर 2023 से शुरू होगी और इसे 2 हफ्ते तक जारी रखा जाएगा। कंपनी के हवाले से ये पता चला है कि कुछ बिजनेस और फंक्शन स्पेसिफिक कार्यस्थल कटौती करने के साथ अनेक पहल के जरिए लागत कम करने के प्लान में है।
ये भी पढ़ें- 900 रुपये से कम में 336 दिनों वाला प्लान
साल 2024 में भी होंगी कई छंटनी
सूत्रों की मानें तो इंटेल साल 2024 में कई नौकरियों में कर्मचारियों की छंटनी कर सकती है। इंटेल के फॉल्सम कैंपस में अब तक 549 पदों को हटा दिया गया है। इस कैंपस का इस्तेमाल ग्राफिक्स प्रोसेसर, चिपसेट, एसएसडी और सॉफ्टवेयर के विकास समेत अलग-अलग रिसर्च और डेवलपमेंट एक्टिविटी के लिए किया जाता है। जानकारी के लिए बता दें कि पिछले साल कंपनी ने घोषणा की थी कि वो 2025 तक लागत में 10 अरब डॉलर की कटौती करेंगे।
ये भी पढ़ें- 31 December से पहले Demat Account से एड करें नॉमिनी नाम
संबंधित खबरें
धीरूभाई अंबानी की विरासत ने निवेशकों को दिया 1600 गुना रिटर्न
37 mins agoJIO ला रहा है अपना IPO, कभी धीरुभाई ने हर आम भारतीय को बनाया था पार्टनर
2 hrs agoHDFC लोन और शॉपिंग पर 70000 रुपये बचाने का दे रहा है मौका, जानें पूरा ऑफर
3 hrs agoमहाराष्ट्र में बड़ा ऐलान, दिवाली से पहले हर किसान को 5000 रुपये देगी सरकार
4 hrs agoगौतम अदाणी और माइकल ब्लूमबर्ग की बड़ी मुलाकात, क्लीन एनर्जी को कही ये बात
5 hrs ago5100 रुपये के पार पहुंची चीनी की कीमत, 6 दिन में 17% तक उछला रेट; जानें वजह
6 hrs agoRBI की सख्ती का कमाल! 3 दिनों में 94.92 पर पहुंचा रुपया, जानें वजह
6 hrs agoबीवी को पैसे गिफ्ट किए और उसने FD, सोना या शेयर में लगा दिया? जानें रूल
9 hrs ago8वें वेतन आयोग से जुड़े 5 बड़े अपडेट्स! जानें कब आएगी रिपोर्ट
10 hrs ago210 रुपये की LPG सब्सिडी नहीं आ रही? जानें क्यों अटक रहा है पैसा
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines