Integrated Pensioner Portal For Government Retired People: भारत में जनता का कुछ फीसदी हिस्सा ऐसा हो जिसे सरकार द्वारा पेंशन दी जाती है। अगर आपके घर में कोई पेंशन लेने वाला व्यक्ति है या आप खुद सरकारी नौकरी करते हैं तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। दरअसल, सरकार ने पेंशनर (जो पेंशन का लाभ लेते हैं) की सुविधा के लिए भारतीय स्टेट बैंक यानी SBI के साथ मिलकर नया ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया है जिसका नाम ‘एकीकृत पेंशनर पोर्टल’ है। जानें क्या है यह पोर्टल और मिलेगी कौन-सी सुवीधा?
आपको बता दें कि यह पोर्टल कुल पांच बैंकों की पेमेंट सर्विस और पेंशन प्रोसेस को एक ही जगह पर लेकर आता है। पेंशन और पेंशनर्स कल्याण विभाग की ओर से एक बयान में कहा गया कि इस पोर्टल को पेंशन सर्विस को डिजिटल बनाने और पेंशन लेने वाले लोगों की लाइफ को आसान बनाने के लिए शुरू किया गया है।
यह भी पढ़ें: PF खाताधारकों के लिए बड़ा अपडेट, 20 दिन में दूर होगी परेशानी
क्या है इंटीग्रेटेड पेंशन प्लेटफॉर्म?
इस प्लेटफॉर्म का मेन लक्ष्य पेंशन से जुड़ी सर्विसेज में पारदर्शिता और दक्षता लाना है। इसमें पेंशन का लाभ उठाने वाले व्यक्ति के पर्सनल और सर्विस से संबंधित डिटेल्स दर्ज की जा सकती हैं जिससे ऑनलाइन पेंशन फॉर्म जमा करने की सुविधा मिलती है। इसके साथ-साथ रिटायर हो चुके लोगों को उनकी पेंशन मंजूरी के बारे में एसएमएस या ईमेल से सूचित किया जाएगा जिससे उन्हें पूरे प्रोसेस की जानकारी मिलती रहेगी।
इसका मकसद पेंशन प्रोसेस और पेमेंट को पूरी तरह से डिजिटल बनाना है। इसमें रिटायर होने वाले व्यक्ति को अपने डॉक्यूमेंट ऑनलाइन डिपॉजिट करने से लेकर उसे डिजिलॉकर में भेजने और इलेक्ट्रॉनिक फॉर्मेट में PPO जारी करने तक की फैसिलिटी है।
इंटीग्रेटेड पेंशनर्स पोर्टल से कौन-कौन सी सुविधा मिलेगी?
इस पोर्टल के शुरू होने के बाद पांच बैंकों से जुड़े पेंशन लेने वाले लोग अपनी पेंशन से जुड़ी डिटेल्स जैसे लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने का स्टेटस, फॉर्म-16, पे करने और रिसीव करने वाले अमाउंट की डिटेल और पेंशन पर्ची इसी पर देख सकेंगे।
इस पर रिटायर्ड कर्मचारी अपनी मंथली पेंशन पर्ची देखने के साथ-साथ लाइफ सर्टिफिकेट डिपॉजिट करने का स्टेटस और फॉर्म-16 भी पा सकते हैं। हालांकि, पहले यह फैसिलिटी सिर्फ एसबीआई के पेंशनर्स के लिए थी लेकिन अब एसबीआई (SBI) समेत बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक और केनरा बैंक के पेंशनर्स भी इस पोर्टल का लाभ उठा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: पुराने टैक्स रिजीम से फाइल करना चाहते हैं ITR? ऐसे करें स्विच
संबंधित खबरें
1 नवंबर से लागू होंगे ये बदलाव, आपकी जेब और सफर पर पड़ेगा असर
10 hrs agoअब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा 10 लाख रुपये का बीमा, कल से लागू होगा नया नियम
11 hrs agoसोने-चांदी के दाम गिरे, चांदी 2 लाख से नीचे आई; जानें सोने का ताजा भाव
12 hrs agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
13 hrs agoनिचले स्तरों से संभला बाजार, सेंसेक्स 73400 और निफ्टी 22700 के पार
13 hrs ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
16 hrs agoड्राइविंग लाइसेंस के नियमों में बड़ा बदलाव, जानें क्या-क्या बदला
16 hrs agoमहर्षि वाल्मीकि जयंती और लक्ष्मी पूजा पर इन शहरों में बंद रहेंगे आज बैंक
17 hrs agoधनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
1 day agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines