Insurance Policy Tips: खर्चों का बोझ कांधे पर लिए कई लोग अपना परिवार चला रहे हैं। किसी के आड़े जिम्मेदारी है तो कोई जिम्मेदारियों को भविष्य में सही से निभा सके इसी सोच में आज की तैयारी में है। तरह-तरह के खर्चों के बीच कुछ चीजों की सिक्योरिटी भी जरूरी हो गई है। कुछ खर्च ऐसे भी हैं जो बाद में आर्थिक सहायता के तौर पर काम आते हैं। इनमें से एक बीमा भी शामिल है। फोन, वाहन, घर, हेल्थ और लाइफ समेत कई तरह के बीमा शामिल हैं। इनमें से हेल्थ इंश्योरेंस या लाइफ इंश्योरेंस करवाना बेहद जरूरी होता है।
सही बीमा का चयन करने के साथ आपको सही उम्र में कौन सा बीमा करवाया जाए, इसकी भी जानकारी जरूर होनी चाहिए। आज हम आपको बीमा करवाने की सही उम्र और कैसे आपके लिए हेल्थ इंश्योरेंस कराना फायदेमंद हो सकता है? इन सबके बारे में बताने जा रहे हैं।
बीमा करवाकर कहीं आप तो नहीं जाते भूल?
अक्सर लोग बीमा करा तो लेते हैं लेकिन उस बीमा को अपडेट या उसमें किसी तरह का बदलाव करना जरूरी नहीं समझते, जोकि सही नहीं है। आपको अपनी उम्र के बढ़ने के साथ-साथ बीमा में मिलने वाले कवर और अन्य चीजों पर गौर करना चाहिए। उम्र के साथ जरूरतें बदलती हैं और जरूरतों के साथ बीमा कवर में मिलने वाले बेनिफिट्स भी जोड़े जाएं, ये बहुत जरूरी है।
ये भी पढ़ें- Car Insurance Tips: पहली बार खरीद रहे हैं कार? तो जान लें कौन सा बीमा सही?
किस उम्र में बीमा कराना अधिक फायदेमंद?
सही उम्र में बीमा कराना फायदेमंद हो सकता है। आमतौर पर 20 से 25 साल की उम्र के बीच युवा नौकरी करना शुरू कर देते हैं। इस उम्र में उन पर ज्यादा कोई जिम्मेदारी नहीं होती है और वो फाइनेंशियल बोझ से थोड़े परे ही होते हैं। ऐसे में एक समझदारी का काम ये है कि वो बीमा पॉलिसी को अपना लें। हेल्थ बीमा, पर्सनल एक्सीडेंटल बीमा और लाइफ इंश्योरेंस जैसे बीमा को अपनाना बेस्ट हो सकता है। अगर वाहन चलाते हैं तो इसका भी बीमा, टर्म प्लान के साथ अपनाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
25 से 40 उम्र के बाद कौन सा बीमा कवर सही?
25 के बाद जीवन में बदलाव होना शुरू हो जाता है। आमतौर पर 25 से 40 की उम्र कई जिम्मेदारियों से घिरी हुई होती है। शादी, बच्चे और फिर बच्चों की स्कूलिंग ये सभी जिम्मेदारियां इस उम्र के बीच ही होती है। ऐसे में हेल्थ इंश्योरेंस को अपनाना एक सही फैसला होगा और ये बीमा सिर्फ आपका नहीं बल्कि आपके परिवार के सदस्यों के साथ जुड़ा होना चाहिए। अगर आप शादी और परिवार से पहले ही हेल्थ इंश्योरेंस ले चुके हैं तो इसमें अपनी फैमिली को शामिल कर लें। होम लोन लेने वाले लोन के लिए कवर बीमा को भी अपना सकते हैं। वाहन और लाइफ इंश्योरेंस को भी एड करना सही रहेगा।
45 से 55 उम्र के बीच खर्च और जिम्मेदारियां अधिक
आमतौर पर 20 से 40 उम्र के बीच का पड़ाव तो जैसे-तैसे पार कर लिया जाता है। असल में खर्चे और जिम्मेदारियां तो 45 उम्र के बाद शुरू हो जाती हैं। बच्चों की उच्च शिक्षा, बेटे-बेटी की शादी, खराब स्वास्थ्य समेत अन्य बड़े खर्च सामने आने लगते हैं। इस दौरान टर्म इंश्योरेंस को जारी रखा जाए, ये बहुत जरूरी है। बीमा के अलावा पेंशन प्लान में निवेश करना या भविष्य में जहां से अच्छा रिटर्न मिल सके जो आपके बुढ़ापे में आर्थिक सहारा बने, इसके बारे में भी सोचना बहुत जरूरी है।
ये भी पढ़ें- PPF vs SIP: दोनों में से कहां निवेश करना फायदे का सौदा? जानिए पूरा कैलकुलेशन
संबंधित खबरें
धनतेरस से पहले सोना और चांदी के दामों में इजाफा, जानिए- क्या हैं नए रेट
10 hrs agoअदाणी ग्रुप खरीदेगा यूरोप की Evos B.V. कंपनी, 2.56 अरब यूरो में हुई डील
12 hrs agoअमूल के बाद अब नंदिनी का घी हुआ बेहद महंगा, 135 रुपये तक बढ़ा भाव
14 hrs ago2 दिन में सोना 6000 रुपये और चांदी 10,000 रुपये चढ़ी; देखें MCX के ताजा भाव
17 hrs agoपंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
18 hrs agoसेंसेक्स में 1600 अंकों की बंपर छलांग, निफ्टी भी 24,300 के पार
20 hrs agoVisa सिस्टम होगा आसान, गृह मंत्रालय ने 70% तक घटाई फॉर्म की झंझट
21 hrs agoत्योहारों के बीच चीनी ने बिगाड़ा रसोई का बजट! 1 महीने में इतने बढ़े दाम
21 hrs agoGoogle में छंटनी! इन कर्मचारियों को खुद नौकरी छोड़ने का दिया ऑफर
22 hrs agoसस्ता हो गया कच्चा तेल, पेट्रोल डीजल की नई रेट लिस्ट; चेक करें ताजा भाव
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines