Infosys Q3 Earnings Call: दिग्गज आईटी कंपनी इंफोसिस को हाल के दिनों में टॉक्सिक वर्क कल्चर और सैलरी हाइक नहीं देने जैसे आरोपों का सामना करना पड़ा है। कंपनी के सीईओ सलिल पारेख को भी तीसरी तिमाही (Q3) के नतीजे जारी करते समय ऐसे सवालों से रूबरू होना पड़ा। बता दें कि इंफोसिस को वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही में 6806 करोड़ रुपये पर का मुनाफा हुआ है, जो पिछले साल की तुलना में 11.46% अधिक है।
इस तरह शुरू हुई आलोचना
Q3 अर्निंग कॉल के दौरान इंफोसिस के सीईओ सलिल पारेख से वेतन वृद्धि और कार्य संस्कृति के मामले में कंपनी की गिरती प्रतिष्ठा से जुड़े सवाल पूछे गए। इंफोसिस के फाउंडर नारायण मूर्ति ने 2023 में युवाओं को सप्ताह में 70 घंटे काम करने की सलाह दी थी, इसके बाद से कंपनी को सैलरी हाइक और वर्क कल्चर के मुद्दे पर लगातार आलोचना का सामना करना पड़ा है।
यह भी पढ़ें – 8वें वेतन आयोग का कहां, कैसे पड़ेगा असर? समझिये Pay Commission का पूरा गणित
सैलरी नहीं बढ़ाने का आरोप
नारायण मूर्ति के बयान की तीखी आलोचना हुई थी और उसके कुछ समय बाद बड़े पैमाने पर इंफोसिस पर कर्मचारियों को कम वेतन देने का आरोप लगा। यह दावा भी किया गया कि एक दशक से ज्यादा समय से नए कर्मचारियों के वेतन में कोई वृद्धि नहीं हुई है। तमाम सोशल मीडिया यूजर्स ने कंपनी के भीतर अन्य प्रणालीगत मुद्दों को भी उजागर किया। हाल ही में जब पुणे के भूपेंद्र विश्वकर्मा ने कंपनी को लेकर लिंक्डइन पर एक पोस्ट लिखा, तो इंफोसिस को लेकर चर्चा फिर शुरू हो गई।
ये 3 प्रमुख समस्याएं
भूपेंद्र विश्वकर्मा ने कहा कि उन्होंने दूसरी नौकरी मिलने का इंतजार किए बिना ही इंफोसिस छोड़ दी, क्योंकि यहां कई समस्याएं थीं। जिसमें करियर ग्रोथ न होना, काम का अत्यधिक बोझ और टॉक्सिक वर्क कल्चर प्रमुख हैं। Q3 अर्निंग कॉल के दौरान सलिल पारेख से इन आरोपों के बारे में पूछा गया। इस पर उन्होंने कहा कि इंफोसिस में सभी के साथ उचित व्यवहार किया जाता है।
यह भी पढ़ें – GDP ग्रोथ और भारतीय इकोनॉमी को कैसे प्रभावित करेगा 8वां वेतन आयोग?
हम यह सुनिश्चित करते हैं…
सलिल पारेख ने सवालों का कोई सीधा जवाब नहीं दिया। हालांकि, उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के सवाल के संदर्भ में, इंफोसिस के भीतर हमारा यह सुनिश्चित करने का एक बहुत ही स्पष्ट दृष्टिकोण है कि सभी के साथ उचित व्यवहार किया जाए। हमारे पास यह देखने की एक अच्छी तरह से परिभाषित प्रक्रिया है कि प्रदर्शन कैसे संचालित होता है। हम यह सुनिश्चित करने के समान अवसर प्रदान करते हैं कि सभी को इसका लाभ मिले। और हम हाई स्टैण्डर्ड का पालन करते हैं।
संबंधित खबरें
धनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
8 hrs agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
9 hrs ago28 अक्टूबर को हो सकता है डीए का ऐलान, 63% तक पहुंचेगा महंगाई भत्ता
1 day agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
1 day agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
1 day agoआज चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद, कल भी छुट्टी
1 day agoवैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
2 days agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines