Murthy Family Holding in Infosys: इंफोसिस के फाउंडर नारायण मूर्ति के लिए आज का दिन कुछ राहत भरा है। शुरुआती कारोबारी में कंपनी के शेयरों में बढ़त देखने को मिल रही है। गिरावट वाले बाजार में भी इंफोसिस के शेयर का ग्रीन लाइन पर कारोबार करना उसके निवेशकों के लिए अच्छा संकेत है। इससे पहले कंपनी के स्टॉक में आई गिरावट से मूर्ति फैमिली को करीब 1900 करोड़ रुपये का बड़ा नुकसान हुआ था।
फिर रखा अपना पक्ष
नारायण मूर्ति ने 70 घंटे काम करने की सलाह पर एक बार फिर से अपना पक्ष रखा है। उनका कहना है कि वह किसी को जबरदस्ती लंबे समय तक काम करने के लिए नहीं कह सकते। हर व्यक्ति को अपनी स्थिति और जरूरतों के हिसाब से फैसला लेना चाहिए। मूर्ति का मानना है कि इस मुद्दे पर बहस नहीं, बल्कि खुद से विचार करने की जरूरत है। अब जब इंफोसिस और नारायण मूर्ति की बात फिर से चल निकली है, तो आपको यह भी बता दें कि इंफोसिस में सबसे ज्यादा हिस्सेदारी मूर्ति फैमिली के पास नहीं है।
यह भी पढ़ें – China के खिलाफ सख्त नहीं रहेंगे Donald Trump, वजह हैं Elon Musk, समझिए पूरा गणित
LIC के पास हिस्सेदारी
मार्च, 2024 के आंकड़ों के अनुसार, इंफोसिस में सबसे ज्यादा हिस्सेदारी देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी LIC के पास है। भारतीय जीवन बीमा निगम यानी LIC के पास कंपनी के 38,59,52,941 शेयर हैं, जो 9.30 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सेदारी के बराबर हैं। दूसरे नंबर पर SBI MUTUAL FUND है, जिसके पास कंपनी में 4,19 % हिस्सेदारी है।
यह भी पढ़ें – अपने पहले ट्रेड से Gautam Adani ने कमाया था कितना कमीशन? खुद किया खुलासा
मूर्ति फैमिली की हिस्सेदारी
कंपनी के प्रमोटर्स में नंदन नीलेकणि के पास 0.98%, एस गोपालकृष्णन के पास 0.77%, उनकी वाइफ सुधा गोपालकृष्णन के पास 2.30% हिस्सेदारी है। इंफोसिस में मूर्ति परिवार के पास कुल 4.02% हिस्सेदारी है। सितंबर तिमाही के डेटा के अनुसार, नारायण मूर्ति के पास कंपनी की 0.40% हिस्सेदारी है। इसमें पत्नी सुधा एन मूर्ति के पास 0.92%, बेटे रोहन मूर्ति के पास 1.62%, बेटी अक्षता मूर्ति के पास 1.04% और नारायण मूर्ति के पोते एकाग्र रोहन मूर्ति के पास 0.04% हिस्सेदारी है। इस तरह, मूर्ति परिवार के 5 सदस्यों के पास इंफोसिस में कुल 4.02% हिस्सेदारी है।
यह भी पढ़ें – Union Budget 2025: इनकम टैक्स पर मिलेगी कितनी छूट? सामने आई बड़ी खबर
बहस की जरूरत नहीं
70 घंटे काम की सलाह की बात करें, तो नारायण मूर्ति ने सोमवार को मुंबई आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि मैं सुबह साढ़े छह बजे ऑफिस पहुंचता था और रात साढ़े आठ बजे निकलता था। मैंने ऐसा किया है और मैं यह काम 40 साल से कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि जो सलाह मैंने दी, उस पर लोगों को बहुत अधिक चर्चा या बहस करने की जरूरत नहीं है। इसके बजाय यह जरूरी है कि हर व्यक्ति खुद पर विचार करे और फिर अपनी सोच के आधार पर एक निष्कर्ष पर पहुंचे।
यह भी पढ़ें – Jay Chaudhry: कभी बिजली-पानी के लिए भी करना पड़ा संघर्ष, आज US के सबसे अमीर भारतीयों में शुमार
संबंधित खबरें
धनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
8 hrs agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
8 hrs ago28 अक्टूबर को हो सकता है डीए का ऐलान, 63% तक पहुंचेगा महंगाई भत्ता
1 day agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
1 day agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
1 day agoआज चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद, कल भी छुट्टी
1 day agoवैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
2 days agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines