INFOSYS Changed Recruitment Procedure: इंफोसिस ने अपनी भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। कंपनी ने फैसला लिया है कि अब नए कर्मचारियों को कंपनी ईमेल पर ऑफर लेटर और अटैचमेंट्स नहीं भेजेगी। उन्हें कंपनी ऑफिस आकर ऑफर लेटर और अन्य डॉक्यूमेंट लेने होंगे या कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर लॉग इन करके डाउनलोड करने होंगे।
इस फैसले को लेने से फर्जी भर्तियों को रोकने में मदद मिलेगी। कैंडिडेट्स को बेहतरीन और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया का अनुभव मिलेगा। कंपनी की वर्किंग भी पेपरलेस बनाने में मदद मिलेगी। कैंडिडेट्स को जालसाजों के झांसे में आने से बचाया जा सकेगा। नए फैसले को लेकर कंपनी मैनेजमेंट ने नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। सभी ब्रांच में आदेश का पालन करने का निर्देश दिए हैं।
यह भी पढ़ें:रतन टाटा ने 2016 में इस कंपनी के खरीदे थे हजारों शेयर, आज रॉकेट बना भाव
इंफोसिस की करियर वेबसाइट पर दिखेगा नया टिकर
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अब इंफोसिस कंपनी की करियर वेबसाइट पर यूजर्स को एक नया टिकर दिखाई देगा। इस टिकर पर लिखा होगा कि महत्वपूर्ण सूचना- इन्फोसिस के जॉब ऑफर लेटर और रिक्रूटमेंट से संबंधित सभी डॉक्यूमेंट केवल हमारी करियर साइट पर ही उपलब्ध हैं। यूजर्स अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करके इन तक पहुंच सकते हैं। अब कंपनी ईमेल नहीं भेजेगी। वहीं अगर किसी जालसाज के चक्कर में फंस जाएं तो वेबसाइट पर आकर भर्ती से जुड़ी जानकारियों, ऑफर लेटर या संबंधित डॉक्यूमेंट को वेरिफाई कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें:TCS Hiring 2024: टीसीएस ने जोड़े 5,726 नए कर्मचारी, आईटी सेक्टर हो सकती है जबरदस्त हायरिंग
कंपनी इसलिए कर रही बदलाव
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इंफोसिस के भर्ती प्रक्रिया में बदलाव करने के फैसले का खास मकसद है। बदलाव का उद्देश्य IT इंडस्ट्री में पनप रही फर्जी भर्ती प्रथा को रोकना है। इस सेक्टर में जॉब जॉइनिंग के प्रोसेस को आसान, पारदर्शी और विश्वसनीय बनाना है। कैंडिडेट्स को घोटालों-जालसाजों से बचाना और जॉइनिंग प्रोसेस को पेपरलेस बनाकर पर्यावरण संरक्षण करने में सहयोग देना है। वहीं कंपनी ने यह कदम इंडियन सॉफ्टवेयर इंडस्ट्री में नए लोगों की रिकूटमेंट में देरी को लेकर उठ रहे विवादों के चलते उठाया है।
यह भी पढ़ें:कौन हैं ली ह्सियन लूंग? 7 चुनिंदा हस्तियों में शामिल, जिन्हें रतन टाटा करते थे फॉलो
संबंधित खबरें
नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
5 mins agoAmbuja Cements का धमाकेदार प्लान! 2030 तक 155 MTPA होगी क्षमता
1 hr agoसेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
2 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
4 hrs agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
5 hrs ago68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
6 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
18 hrs agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
1 day ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
1 day agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines