IndiGo statement on web check in : काफी समय से शिकायत आ रही थीं कि इंडिगो पेड सीट चुनने के लिए मजबूर करता है। इस पर इंडिगो ने अपने बयान में कहा कि हालांकि यह एक अनिवार्य आवश्यकता नहीं है, लेकिन यात्रियों के लिए परेशानी न हो इसके लिए वेब चेक-इन की सलाह दी जाती है। बता दें कि यह बयान, यात्रियों की बढ़ती शिकायतों के बीच आया है। एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर इंडिगो ने लिखा, वेब चेक-इन एक अनिवार्य आवश्यकता नहीं है, हालांकि, हम अपने ग्राहकों को पहले से वेब चेक-इन करने की सलाह देते हैं जिससे उन्हें परेशानी न हो।
एयरलाइंस को देना होगा जवाब
उपभोक्ता मामलों के सचिव रोहित कुमार सिंह ने कहा, लगभग आधी शिकायतें टिकट रद्द होने के बाद रिफंड न मिलने और मुफ्त वेब चेक-इन के बावजूद हर सीट को भुगतान के रूप में दिखाने सहित अन्य से संबंधित हैं, जिसके लिए एयरलाइंस को 4 नवंबर को बैठक के लिए बुलाया है। उनका कहना है कि हम फेयर स्ट्रक्चर में कोई दखल नहीं दे रहे हैं, लेकिन कोई एयरलाइन मुफ्त वेब चेक-इन का वादा करती है, तो वह किसी यात्री को सशुल्क सीट चुनने के लिए मजबूर नहीं कर सकती है, इसलिए हम इस मामले की जांच करेंगे।
लोगों ने पूछे सवाल
इंडिगो की पोस्ट में एक यूजर ने पूछा, यदि ऐसा है तो फिर आप लोग वेब चेक इन अनिवार्य मेल क्यों भेजते हैं और सीटों के लिए शुल्क क्यों लेते हैं? वहीं एक अन्य यूजर ने कहा, आप किस तरह की सेवाएं दे रहे हैं, यदि आप टिकट बुक करते समय पैसे खो देते हैं, तो हमें खोए हुए पैसे वापस पाने के लिए संघर्ष करना होता है।
संबंधित खबरें
धीरूभाई-मुकेश अंबानी की विरासत को आगे बढ़ा रहे आकाश अंबानी
3 hrs agoभारत में AI हार्डवेयर बनाएगा अदाणी ग्रुप और अमेरिकी कंपनी जैबिल
6 hrs agoचाय बागान के 10 लाख मजदूरों को CM ने दिया 20% दुर्गा पूजा बोनस
7 hrs ago14 साल बाद मिला जली हुई BMW कार के लिए 70.75 लाख रुपये का इंश्योरेंस क्लेम
9 hrs agoदिवाली तक UPI पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, NPCI ने दिया बड़ा अपडेट
13 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
15 hrs ago62 पैसे की लंबी छलांग लगाकर 95.16 पर पहुंचा रुपया, जानें क्यों आई रिकवरी
15 hrs agoदुनिया में मंदी, भारत में तेजी! IMF ने बढ़ाकर 7% किया देश की GDP का अनुमान
18 hrs ago16 Oct से बदलेगा CRR का नियम, आपकी EMI पर क्या असर होगा? जानें
19 hrs agoजंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines