हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Cyclone Fengal Effect: इंडिगो ने कैंसिल की फ्लाइट्स, 12 ट्रेनें भी रद्द, देखें लिस्ट

Indigo Travel Advisory: देश के कई इलाकों में फेंगल तूफान का असर देखने को मिल रहा है। जिसका असर यातायात भी प्रभावित हो रहा है। हर रोज कई फ्लाइट्स और ट्रेनें कैंसिल हो रही हैं। देखिए कैंसिल फ्लाइट्स और ट्रेनों की लिस्ट।

विज्ञापन

Indigo Travel Advisory: बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान का असर उड़ानों पर पड़ रहा है। मौसम विभाग ने तूफान को लेकर कई इलाकों में रेड अलर्ट जारी किया है, जिसकी वजह से यातायात पर भी असर पड़ा है। तूफान को देखते हुए इंडिगो एयरलाइंस ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। एयरलाइन ने एक्स पर बताया कि 28 नवंबर को इंडिगो की कई फ्लाइट्स रद्द रहेंगी। इसके अलावा देशभर में आज चलने वाली कई ट्रेनों को भी रद्द कर दिया गया है।

इंडिगो की एडवाइजरी

तूफान के तमिलनाडु की ओर बढ़ने की संभावना के चलते इंडिगो एयरलाइंस ने अपने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी में कहा गया कि 28 नवंबर को मौसम के खराब होने की वजह से चेन्नई, तूतीकोरिन, मदुरै , तिरुचिरापल्ली और सलेम से आने-जाने वाली उड़ानें प्रभावित रहेंगी। यात्रियों को अपनी यात्रा से जुड़ा कोई भी अपडेट चाहिए तो वह http://bit.ly/3DNYJqj से ले सकते हैं।


बिगड़ते मौसम का असर केवल फ्लाइट्स पर ही नहीं पड़ा है, बल्कि भारतीय रेलवे ने भी कई ट्रेनें कैंसिल कर दी हैं। कई ट्रेनों को 28 नवंबर से 30 नवंबर तक के लिए रद्द कर दिया गया है। रेलवे ने कई ट्र्रेनों को निर्माण के काम की वजह से भी रद्द किया है।

विज्ञापन

कौन सी ट्रेनें हुई रद्द?

05093, गोरखपुर-गोंडा, 26 से 30 नवंबर 2024 तक कैंसिल
05094, गोंडा-गोरखपुर, 27 नवंबर से 01 दिसंबर तक कैंसिल
05498, गोरखपुर कैंट-नरकटियागंज, 27 नवंबर से 01 दिसंबर तक कैंसिल
05450, गोरखपुर कैंट-नरकटियागंज, 26 से 28 नवंबर तक कैंसिल
05449, नरकटियागंज-गोरखपुर कैंट, 26 से 28 नवंबर तक कैंसिल


09369/70, साबरमती-पाटन डेमू स्पेशल, 28 नवंबर
09431/37, साबरमती-महेसाणा-अबू रोड डेमू स्पेशल, 28 नवंबर
09497, गांधीनगर कैपिटल-वरेथा मेमू स्पेशल, 28 नवंबर
09498, वरेथा-गांधीनगर कैपिटल मेमू स्पेशल, 28 और 29 नवंबर को कैंसिल
09433, साबरमती-पाटन डेमू स्पेशल, 28 नवंबर
09434, पाटन-साबरमती डेमू स्पेशल, 28 और 29 नवंबर को कैंसिल
09438/32, आबू रोड-महेसाणा-साबरमती डेमू स्पेशल 28 और 29 नवंबर को कैंसिल

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: रेलवे के ‘कवच’ से आप भी छाप सकते हैं नोट, बस करना है ये काम!

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola