Indigo Monsoon Flight Sale offer: इंडिगो (IndiGo) ने अपने कस्टमर्स के लिए चुनिंदा घरेलू और विदेशी डेस्टिनेशन के लिए बेहद सस्ते में हवाई टिकट ऑफर की है। 29 जून को रात 12 बजे से पहले तक इस ऑफर का लाभ मिल सकेगा। ट्रैवल पीरियड 01 जुलाई 2025 से 21 सितंबर 2025 के बीच हो सकता है। यात्री अपनी टिकट इंडिगो वेबसाइट goindigo.in, इंडिगो मोबाइल ऐप, IndiGo 6ESkai, IndiGo WhatsApp (+917065145858) या चुनिंदा ट्रैवल पार्टनर वेबसाइट पर करवा सकते हैं।
इस ऑफर पीरियड के दौरान इकोनॉमी क्लास का एकतरफा किराया चुनिंदा घरेलू रूट पर केवल 1499 रुपये और चुनिंदा विदेशी रूट 4,399/- रुपये लगेगा। अगर लंबी दूरी की यात्रा को ज्यादा आरामदायक बनाना चाहते हैं तो IndiGoStretch सीट्स का विकल्प चुन सकते हैं। इसमें अधिक लेगरूम, USB-C चार्जिंग पोर्ट, पावर सॉकेट और PED होल्डर जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं। इसकी शुरुआती कीमत 9,999 रुपये रखी गई है।
कब और कैसे करें ट्रैवल?
इस सीमित अवधि की सेल में बुक की गई टिकटों पर आप जुलाई से सितंबर 2025 के बीच सफर कर सकते हैं। सेल में सिर्फ सस्ती टिकट ही नहीं, बल्कि कई ऐड-ऑन सर्विसेज पर भी भारी छूट दी जा रही है, जिससे आपकी यात्रा और भी आरामदायक और बजट फ्रेंडली हो जाएगी।
मानसून सेल के नियम और शर्तें
- घरेलू क्षेत्र के लिए प्रीपेड अतिरिक्त सामान पर 50% तक की छूट
- अंतर्राष्ट्रीय क्षेत्र के लिए 15 किग्रा, 20 किग्रा और 30 किग्रा पर 50% तक की छूट।
- चुनिंदा घरेलू और चुनिंदा अंतर्राष्ट्रीय क्षेत्रों में फास्ट फॉरवर्ड पर 50% तक की छूट।
- चुनिंदा घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय सेक्टर पर पसंदीदा सीट चुनने पर 99 रुपये पर अतिरिक्त
- यह ऑफर केवल तभी लागू होगा जब प्रस्थान की तारीख उड़ान बुकिंग की तारीख से 7 दिनों से अधिक हो।
- यह ऑफर केवल इंडिगो द्वारा संचालित, नॉन-स्टॉप, मल्टी-सिटी और कनेक्टिंग उड़ानों के लिए वैध है तथा कोडशेयर उड़ानों पर लागू नहीं होता है।
- यह ऑफर केवल इंडिगो वन-वे और राउंड-ट्रिप बुकिंग पर ही मान्य है।
- इस ऑफर को इंडिगो द्वारा दी जाने वाली किसी अन्य योजना/प्रमोशन/सफर के साथ नहीं जोड़ा जा सकता।
- यह ऑफर इंडिगो की ग्रुप बुकिंग पर मान्य नहीं है।
- ऑफर के अंतर्गत सभी लेन-देन के संबंध में इंडिगो का निर्णय अंतिम होगा तथा सभी भाग लेने वाले ग्राहकों पर बाध्यकारी होगा।
इंडिगो के पास सर्वाधिकार सुरक्षित
इंडिगो बिना किसी पूर्व सूचना के किसी भी व्यक्ति के प्रति किसी भी दायित्व के बिना इस ऑफर को बढ़ाने, वापस लेने या समाप्त करने का अधिकार सुरक्षित रखता है। इसके अलावा, इंडिगो बिना किसी पूर्व सूचना के और समय-समय पर, बिना कोई कारण बताए, इस ऑफर की सभी या किसी भी शर्त को जोड़ने, संशोधित करने या बदलने का अधिकार सुरक्षित रखता है, चाहे वह इस ऑफर के समान हो या नहीं। यह ऑफर भारत में लागू कानूनों के अनुसार शासित और व्याख्या किया जाएगा और इस ऑफर से संबंधित सभी मामले नई दिल्ली की अदालतों के अनन्य क्षेत्राधिकार के अधीन होंगे।
संबंधित खबरें
धनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
10 hrs agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
10 hrs ago28 अक्टूबर को हो सकता है डीए का ऐलान, 63% तक पहुंचेगा महंगाई भत्ता
1 day agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
1 day agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
1 day agoआज चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद, कल भी छुट्टी
1 day agoवैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
2 days agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines