Indigo Special Offers For Student: जानी मानी भारतीय एयरलाइन इंडिगो स्टूडेंट्स के लिए खास ऑफर्स और डिस्काउंट लेकर आए हैं। एयरलाइन अपनी वेबसाइट और ऐप के जरिए फ्लाइट बुक करने वाले स्टूडेंट्स को स्पेशल फेयर ऑफर और बेनिफिट्स दे रही है। एयरलाइन की ये पहल उन स्टूडेंट्स के लिए है, जो अपनी पढ़ाई के लिए यात्रा करते हैं, ताकि वे कुछ पैसे बचा सकें। यहां हम आपको इन ऑफर्स और डिस्काउंट्स के बारे में बताने जा रहे हैं।
बिना किसी चार्ज के मॉडिफाई करें फ्लाइट
इस नए ऑफर के तहत स्टूडेंट्स बिना किसी मॉडिफिकेशन फीस के अपनी फ्लाइट बुकिंग को मॉडिफाई कर सकते हैं। एयरलाइन की ये सुविधा स्टूडेंट्स के बदलते शेड्यूल को ध्यान में रखकर बनाई गई है। इसके अलावा उन्हें बेस किराए पर 6% तक की छूट भी दी जाएगी। स्टूडेंट्स को अपने बैगेज में 10 किलोग्राम बैगेज अलाउंस की सुविधा मिलेगी। इंडिगो ने कहा कि यह उन स्टूडेंट्स के लिए बेहतर होगा, जिन्हें अपनी पढ़ाई के लिए एक्स्ट्रा किताबों या कोर्स मैटेरियल ले आने या ले जाने की जरूरत होती है।
यह ऑफर 12 साल या उससे अधिक आयु के छात्रों के लिए लाया गया है। हालांकि इसके लिए चेक-इन के टाइम पर वैलिड स्टूडेंट्स आईडी कार्ड दिखाना पड़ेगा। एयरलाइन की वेबसाइट ने बताया कि सही पहचान पत्र न दिखाने पर नियमित किराया ही लिया जाएगा।
Indigo Flight
डोमेस्टिक फ्लाइट पर मिलेगी सुविधा
बता दें कि यह खास ऑफर केवल डोमेस्टिक फ्लाइट पर ही दिया जा रहा है। इसके अलावा आप इन ऑफर्स को किसी अन्य व्यक्ति को ट्रांसफर नहीं कर सकते हैं। यह ऑफर केवल इंडिगो की वेबसाइट या ऐप के माध्यम से बुकिंग करने पर उपलब्ध होगा। इंडिगो की वेबसाइट ने डायरेक्ट बुकिंग पर आपको 15% तक की छूट मिल सकती है। इस पहल के साथ इंडिगो स्टूडेंट्स के साथ अपने रिश्ते बेहतर करने की कोशिश कर रहा है।
यह भी पढ़ें- खुशखबरी! कारोबारी गतिविधियों ने पकड़ी रफ्तार, तीन महीने में आई सबसे ज्यादा तेजी
संबंधित खबरें
बिना OTP के उड़ गए 35 करोड़ - PNB फ्रॉड से सीखें, आपका पैसा कैसे सेफ रहेगा?
49 mins agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
2 hrs ago1 नवंबर से लागू होगा नया एनुअल टोल पास, रुकेंगे e-Notices और चालान
3 hrs agoभारत ने डीजल एक्सपोर्ट में रूस को पछाड़ा, अक्टूबर में 13 महीने के टॉप पर
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
1 day ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
1 day agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
1 day agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
1 day agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
1 day agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines