स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खुशखबरी! ये एयरलाइन दे रही खास डिस्काउंट और बैगेज अलाउंस, चेक करें डिटेल

इंडिगो स्टूडेंट्स के लिए खास ऑफर्स और डिस्काउंट लेकर आया है, जिससे वे ऐप और वेबसाइट के जरिए फ्लाइट बुक करके डिस्काउंट पा सकते हैं।

Ghaziabad News, Hindon Airport, Patna Airport, Indigo, Ghaziabad NCRTC, Namo Bharat, Ghaziabad, Ghaziabad Latest News, गाजियाबाद खबर, गाजियाबाद, गाजियाबाद ताजा खबर, हिंडन एयरपोर्ट, पटना एयरपोर्ट, इंडिगो

Indigo Flight

विज्ञापन

बिना किसी चार्ज के मॉडिफाई करें फ्लाइट

इस नए ऑफर के तहत स्टूडेंट्स बिना किसी मॉडिफिकेशन फीस के अपनी फ्लाइट बुकिंग को मॉडिफाई कर सकते हैं। एयरलाइन की ये सुविधा स्टूडेंट्स के बदलते शेड्यूल को ध्यान में रखकर बनाई गई है। इसके अलावा उन्हें बेस किराए पर 6% तक की छूट भी दी जाएगी। स्टूडेंट्स को अपने बैगेज में 10 किलोग्राम बैगेज अलाउंस की सुविधा मिलेगी। इंडिगो ने कहा कि यह उन स्टूडेंट्स के लिए बेहतर होगा, जिन्हें अपनी पढ़ाई के लिए एक्स्ट्रा किताबों या कोर्स मैटेरियल ले आने या ले जाने की जरूरत होती है।

विज्ञापन

यह ऑफर 12 साल या उससे अधिक आयु के छात्रों के लिए लाया गया है। हालांकि इसके लिए चेक-इन के टाइम पर वैलिड स्टूडेंट्स  आईडी कार्ड दिखाना पड़ेगा। एयरलाइन की वेबसाइट ने बताया कि सही पहचान पत्र न दिखाने पर नियमित किराया ही लिया जाएगा।

Indigo Flight

Indigo Flight

विज्ञापन

डोमेस्टिक फ्लाइट पर मिलेगी सुविधा

बता दें कि यह खास ऑफर केवल डोमेस्टिक फ्लाइट पर ही दिया जा रहा है। इसके अलावा आप इन ऑफर्स को किसी अन्य व्यक्ति को ट्रांसफर नहीं कर सकते हैं। यह ऑफर केवल इंडिगो की वेबसाइट या ऐप के माध्यम से बुकिंग करने पर उपलब्ध होगा। इंडिगो की वेबसाइट ने डायरेक्ट बुकिंग पर आपको 15% तक की छूट मिल सकती है। इस पहल के साथ इंडिगो स्टूडेंट्स के साथ अपने रिश्ते बेहतर करने की कोशिश कर रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ