---विज्ञापन---

भारत की नईं अरबपति रेणुका जगतियानी कौन? कितनी नेट वर्थ

India's Newest Billionaire Renuka Jagtiani: फोर्ब्स ने 2024 के इंडियन बिलेनियर्स की लिस्‍ट जारी की है। इस सूची में कई सारे नए नाम शामिल हुए हैं लेकिन रेणुका जगतियानी चर्चा में हैं। पति की मौत के बाद से वह बिजनेस संभाल रही हैं और उनके पति एक टाइम पर टैक्सी चलाया करते थे। जानें कितनी संपत्ति की मालकिन हैं रेणुका जगतियानी?

India’s Newest Billionaire Renuka Jagtiani: भारत के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट जारी कर दी गई है। फोर्ब्‍स की इंडियन बिलेनियर्स की सूची में इस साल 25 नए नाम शामिल हुए हैं। इन नए नामों में लैंडमार्क ग्रुप की सीईओ रेणुका जगतियानी भी जुड़ी हैं। जानें कौन हैं रेणुका जगतियानी?

रेणुका करीब 30 साल की हैं, जो देश के 100 अमीरों की लिस्ट में 44वें स्‍थान पर हैं। वह दुबई स्थित लैंडमार्क ग्रुप को आगे बढ़ाने में अहम योगदान दे रही हैं। रेणुका की नेटवर्थ 40006 करोड़ रुपये बताई गई है। उनके पति मिकी जगतियानी की मौत के बाद वह पूरे समूह की जिम्‍मेदारी संभाल रही हैं।

---विज्ञापन---

पति चलाया करते थे टैक्‍सी 

लैंडमार्क ग्रुप की स्‍थापना रेणुका के पति मिकी जगतियानी द्वारा साल 1973 में की गई थी। मिकी एक टाइम पर लंदन में टैक्‍सी चलाया करते थे। अचानक उनके भाई और माता-पिता की मौत के बाद मिकी को लंदन छोड़कर बहरीन जाना पड़ा। वहां उन्‍होंने अपने भाई की खिलौने की दुकान संभाली। उन्‍होंने एक दुकान से दस दुकानें बना लीं। बाद में, बहरीन से वह दुबई चले गए। वहां मिकी द्वारा लैंडमार्क ग्रुप की नींव रखी गई।

---विज्ञापन---

कब से लैंडमार्क ग्रुप संभाल रहीं रेणुका?

रेणुका जगतियानी साल 1993 से ही लैंडमार्क ग्रुप में काम कर रही हैं। उनकी कॉर्पोरेट रणनीति की बदौलत लैंडमार्क ग्रुप क्षेत्र का सबसे बड़ा घरेलू ब्रांड्स का ओमनीचैनल रिटेलर बना।

---विज्ञापन---

लैंडमार्क ग्रुप का बिजनेस भारत समेत 21 देशों में फैला हुआ है। ग्रुप की कंपनियों के 2200 स्‍टोर्स हैं और उनमें 50 हजार लोग काम करते हैं। पति की मौत के बाद भी रेणुका ने बिजनेस को नीचे नहीं आने दिया। उनके बच्‍चे- आरती, निशा और राहुल हैं। तीनों ही बच्चे लैंडमार्क समूह के डायरेक्‍टर्स हैं।

First published on: Apr 03, 2024 08:40 PM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola