Indian Stock Market Prediction for Next 5 Years: चुनावी रिजल्ट से एक दिन पहले आज शेयर मार्केट में जबरदस्त उछाल आया है। सेंसेक्स इस वक्त रिकॉर्ड 2000 पॉइंट से ज्यादा की तेजी के साथ 76,015 अपने नए ऑल टाइम पर पहुंच गया है। दूसरी तरफ निफ्ट में भी अभी 600 पॉइंट से ज्यादा की तेजी बनी हुई है जिसके बाद ये 23,152 पॉइंट पर बनी हुई है। वहीं एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस हफ्ते से शेयर बाजार में टिकाऊ तेजी शुरू होने के आसार हैं।
भारतीय शेयर की वैल्यू हो जाएगी डबल?
कुछ ब्रोकरेज कंपनियों ने तो यहां तक कह दिया है कि अगर सच में नतीजे एग्जिट पोल के हिसाब से आते हैं तो अगले 4-5 साल में भारतीय शेयर की वैल्यू लगभग दोगुनी हो सकती है। ऐसे में अगर आप भी अच्छी होल्डिंग करके बैठे हैं तो आपको अभी शेयर्स को बेचने से बचना चाहिए। वहीं, अगर एग्जिट पोल को देखें तो इसमें भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले एनडीए को भारी बहुमत मिलती दिख रही है। इस तेजी की वजह कोटक म्यूचुअल फंड के एमडी नीलेश शाह ने शेयर बाजार सरकार की निरंतरता पर भरोसे को बताया है।
मार्केट में देखने को मिलेगा उतार-चढ़ाव
कार्नेलियन एसेट मैनेजमेंट के संस्थापक विकास खेमानी ने इस तेजी को लेकर पहले ही संकेत दिए थे और कहा था कि चुनाव के नतीजे आने तक 3-4 जून के बीच शेयर मार्केट में 2-4 परसेंट की तेजी देखने को मिल सकती है। यही नहीं उन्होंने यह भी कहा था कि अगर एग्जिट पोल के नतीजों में कुछ बदलाव होता है तो इससे गिरावट भी आ सकती है। इसका मतलब है कि आने वाले कुछ दिनों में हमें लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
ये भी पढ़ें : चुनावी रिजल्ट से पहले शेयर मार्केट में आया तूफान! सेंसेक्स में रिकॉर्ड 2000 अंक से ज्यादा की तेजी
इन शेयर्स में उछाल के आसार
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, आने वाले 4-5 सालों में फाइनेंशियल, इन्फ्रा, आईटी, रियल्टी, डिफेंस शेयर्स में उछाल के आसार बनते दिख रहे हैं। बैंकिंग, आईटी और फार्मा शेयरों में तेजी आ सकती है। सरकारी कंपनियों और इनफ्रास्ट्रक्चर शेयर निफ्टी से ज्यादा चढ़ सकते हैं। डिफेंस, रेलवे, लॉजिस्टिक्स, रियल्टी, पावर, फाइनेंशियल शेयर्स में तो ताबड़तोड़ तेजी देखने को मिल सकती है।
इन तीन कारणों से बाजार में आ सकता है उछाल
- सबसे पहले मौजूदा सरकार अगर फिर से सत्ता में वापस आती है तो लेबर और लैंड रिफॉर्म जैसे कई सुधार होने की संभावना है। इससे मार्केट में बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है।
- रुपये को मजबूत बनाने के लिए सरकार कई देशों से लेनदेन के लिए डॉलर की जगह अपनी लोकल करंसी का यूज कर सकती है। इससे भी बाजार में उछाल आ सकता है।
- इकनोमिक रिफॉर्म्स के कारण विदेशी निवेश बढ़ेगा। इससे कंपनियों की आय में भी बढ़ोतरी होगी जिससे शेयर बाजार का ऊपर जाना लगभग तय है और आपने वो एक वायरल रील तो देखी ही होगी ”इंसान हो या मार्केट जाएगा तो ऊपर ही”।
संबंधित खबरें
दूसरी तिमाही में 145% बढ़ा अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का मुनाफा
2 hrs ago$111 के पार पहुंचा कच्चा तेल, बढ़ सकती है पेट्रोल-डीजल की टेंशन
4 hrs agoअब ट्रेन में मिलेगा चार्जर और दवा, रेलवे ने ब्लिंकिट के साथ शुरू की नई सेवा
6 hrs agoपहले ही दिन 3 गुना से ज्यादा भरा Jio का IPO, 23 अक्टूबर तक खुला रहेगा मौका
7 hrs agoकेंद्रीय कर्मचारियों के डीए का इंतजार बढ़ा, जानें कब होगा 3% बढ़ोतरी का ऐलान
10 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
12 hrs ago100% भरने के बाद भी खुला है मौका, 23 Oct तक ऐसे करें अप्लाई
1 day agoअदाणी ग्रीन ने खावड़ा में बनाया दुनिया का सबसे बड़ा बैटरी स्टोरेज प्लांट
1 day agoJio IPO ने रचा इतिहास, 100 मिनट में फुल हुआ आईपीओ; जानें कैसे पाएं शेयर
1 day agoटोल स्कैन न होने पर क्या लगेगा दोगुना टैक्स? जानें NHAI की नई गाइडलाइन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines