इस देश में रुपये का रुतबा Dollar जैसा, महज INR 100 में हो जाएगी झोला भर शॉपिंग

Currency Value Comparison: कई ऐसे देश हैं जहां भारतीय रुपये का रुतबा डॉलर जैसा है। कहने का मतलब है कि इन देशों की मुद्राओं की वैल्यू भारतीय रुपये के मुकाबले काफी कम है।

dollar vs rupee

Photo Credit: Google

विज्ञापन

Power of Indian Rupee: जब भी भारतीय रुपये की बात आती है, तो उसका मुकाबला डॉलर से किया जाता है और इसी तुलना के आधार पर रुपये को कमजोर मान लिया जाता है। जबकि तस्वीर का दूसरा पहलू भी है। डॉलर को छोड़ दें तो दुनिया के कई देशों की करेंसी से हमारा रुपया मजबूत है। इन देशों में जाने पर भारतीयों को रुपये की असली ताकत का अहसास होता है।

पर्यटकों की संख्या में उछाल

वियतनाम भी उन देशों में शामिल है जहां रुपया भारतीयों को अमीरों वाली फीलिंग देता है। यही वजह है कि इस देश जाने वाले इंडियन टूरिस्ट की संख्या लगातार बढ़ रही है। पिछले साल यहां 5 लाख से अधिक भारतीय सैलानी पहुंचे थे। एक रिपोर्ट बताती है कि वियतनाम जाने वाले भारतीयों की संख्या में करीब 2.6 गुना उछाल आया है।

विज्ञापन

कम बजट में भरपूर एन्जॉय

वियतनाम अपने स्ट्रीट फूड, संस्कृति और प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है। इस वजह से यह पर्यटकों के बीच हमेशा ही लोकप्रिय रहा है। चूंकि भारतीय रुपया इस देश की मुद्रा से काफी ताकतवर है, इसलिए भारतीय कम बजट में भी यहां एन्जॉय कर सकते हैं। इस वजह से वह अपनी ट्रेवल लिस्ट में वियतनाम को जरूर शामिल करते हैं।

विज्ञापन

अभी क्या चल रही है कीमत?

वर्तमान में भारत के एक रुपये की कीमत करीब 295 VND (वियतनामी डोंग) के बराबर है। इसका मतलब है कि भारत के 100 रुपये से आप वियतनाम में 29,930 VND की खरीदारी कर सकते हैं। इसके अलावा, इंडोनेशिया, श्रीलंका, दक्षिण कोरिया, कंबोडिया आदि देशों में भी रुपये की वैल्यू काफी ज्यादा है।

सेहत का ये पैमाना ठीक नहीं

पिछले कुछ समय में भले ही रुपया डॉलर के मुकाबले कमजोर हुआ हो, लेकिन दुनिया की कई मुद्राओं की तुलना में इसमें मजबूती आई है। लिहाजा, रुपये की सेहत को डॉलर से तुलना करके ही नहीं आंका जाना चाहिए। इसका एक मतलब यह भी है कि आप ऐसे देशों में बेहद कम बजट में भी अच्छे से घूम सकते हैं, जहां रुपया मजबूत है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ