नई दिल्ली: भारतीय रेलवे ने गुरुवार को उन मीडिया रिपोर्टों को खारिज कर दिया, जिसमें दावा किया गया था कि ट्रेन टिकट आरक्षण काउंटर को खत्म कर दिया जाएगा। पश्चिम मध्य रेलवे ने ट्विटर पर कहा कि रेलवे द्वारा ऐसा कोई कदम नहीं उठाया गया है और ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।
रेलवे की ओर से इस स्पष्टीकरण से पहले अन्य चीजों पर भी स्पष्ट किया गया। भारतीय रेलवे ने इससे पहले कहा था कि ट्रेन से यात्रा करने वाले बच्चों के लिए टिकट की बुकिंग के नियम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
रेल मंत्रालय की 6 मार्च, 2020 को एक अधिसूचना में कहा गया है कि पांच साल से कम उम्र के बच्चे मुफ्त में यात्रा करेंगे। हालांकि, रेलवे ने कहा कि ऐसे में अलग से बर्थ या सीट (चेयर कार में) नहीं दी जाएगी। कहा गया कि यात्री टिकट खरीद सकते हैं यदि उन्हें अपने 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए बर्थ/सीट की आवश्यकता है। उस स्थिति में, सामान्य किराया ही लिया जाएगा।
हाल ही में ऐसा दावा किया जा रहा था कि भारतीय रेलवे ने ट्रेन में यात्रा करने वाले बच्चों के लिए टिकट बुकिंग के संबंध में नियम बदल दिया है। इन रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि अब एक से चार साल की उम्र के बच्चों को ट्रेन में सफर करने के लिए टिकट लेना होगा। इसपर बात करते हुए रेलवे ने इन दावों को भ्रामक बताया। कहा कि भारतीय रेलवे ने ट्रेन में यात्रा करने वाले बच्चों के लिए टिकटों की बुकिंग के संबंध में कोई बदलाव नहीं किया है।
(Xanax)
संबंधित खबरें
आज से लागू हुआ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट, छात्रों को मिलेगा गारंटीड वर्क वीजा
3 mins agoविजयादशमी पर बंद रहेगा शेयर बाजार! सोने-चांदी के रेट भी नहीं होंगे जारी
20 mins agoब्रोकरेज फर्मों ने जताया भरोसा, 5G से AI तक कमाई बढ़ाने की उम्मीद
11 hrs agoJio IPO: रिलायंस जियो के आईपीओ पर देश-विदेश के बड़े निवेशकों की नजर
11 hrs ago'रिलायंस ने स्टेक होल्डर्स के लिए वेल्थ बनाया', Jio IPO पर बोले एक्सपर्ट
16 hrs agoकैंसर के इलाज के लिए LIC देगा लाखों का फंड, आगे की किस्तें भी होंगी माफ
20 hrs agoदिवाली से पहले आएगी पीएम किसान योजना 24वीं किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
20 hrs agoमहानवमी पर धड़ाम हुआ शेयर बाजार, निवेशकों को लगा तगड़ा झटका
21 hrs ago5 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनने के लिए भारत को करना होगा और इंतजार, जानें वजह
22 hrs agoट्रेन में रील चलाने और शोर मचाने पर भारी जुर्माना, जब्त हो सकता है टिकट
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines