Vande bharat train 500 ml free water bottle service: देशभर में जनता ट्रेन से सफर करना ज्यादा पसंद करती है। रोजाना लाखों लोग भारतीय रेलवे से सफर करते हैं। इस बीच, वंदे भारत ट्रेनों को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। अब सभी वंदे भारत ट्रेनों में हर पैसेंजर को आधा लीटर की एक रेल नीर पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर (पीडीडब्ल्यू) बोतल मिलेगी। हालांकि, दूसरी बोतल भी मुफ्त में दी जाएगी।
बड़ी बोतल की जगह छोटी बोतल क्यों मिलेगी?
आपको बता दें कि वंदे भारत से सफर करने वाले यात्रियों को अब तक पानी की एक लीटर की बोतल मिलती थी लेकिन ज्यादातर यात्री काफी पानी छोड़ देते थे। रेलवे ने पानी की बर्बादी को कम करने के लिए यह बड़ा फैसला लिया है। भारतीय रेलवे ने महसूस किया कि काफी लोग एक लीटर वाली पानी की बोतल खत्म नहीं कर पाते, जिस वजह से पानी बर्बाद होता है।
बाकी ट्रेनों में भी हो चुका बदलाव
पहले ही भारतीय रेलवे ने शताब्दी ट्रेनों में भी 1 लीटर की जगह आधा लीटर पानी की बोतलें देनी शुरू कर दी थीं। हालांकि, शताब्दी में सफर का समय इतना ज्यादा नहीं होता। यही कारण है कि कई यात्री 1 लीटर पानी नहीं पी पाते थे। वहीं अगर बात करें वंदे भारत ट्रेनों की तो इनका ट्रैवल टाइम ज्यादा है। इस वजह से लोगों को लगता है कि आधा लीटर पानी शायद कम पड़ सकता है। कई लोगों को तो इसकी जानकारी ही नहीं है इसलिए वह पानी मांगते ही नहीं।
यह भी पढ़ें: RBI ने Kotak Mahindra Bank के क्रेडिट कार्ड पर लगाई रोक, कस्टमर्स पर क्या पड़ेगा असर?
संबंधित खबरें
HDFC लोन और शॉपिंग पर 70000 रुपये बचाने का दे रहा है मौका, जानें पूरा ऑफर
48 mins agoमहाराष्ट्र में बड़ा ऐलान, दिवाली से पहले हर किसान को 5000 रुपये देगी सरकार
1 hr agoगौतम अदाणी और माइकल ब्लूमबर्ग की बड़ी मुलाकात, क्लीन एनर्जी को कही ये बात
2 hrs ago5100 रुपये के पार पहुंची चीनी की कीमत, 6 दिन में 17% तक उछला रेट; जानें वजह
3 hrs agoRBI की सख्ती का कमाल! 3 दिनों में 94.92 पर पहुंचा रुपया, जानें वजह
3 hrs agoबीवी को पैसे गिफ्ट किए और उसने FD, सोना या शेयर में लगा दिया? जानें रूल
6 hrs ago8वें वेतन आयोग से जुड़े 5 बड़े अपडेट्स! जानें कब आएगी रिपोर्ट
7 hrs ago210 रुपये की LPG सब्सिडी नहीं आ रही? जानें क्यों अटक रहा है पैसा
8 hrs agoधीरूभाई-मुकेश अंबानी की विरासत को आगे बढ़ा रहे आकाश अंबानी
16 hrs agoभारत में AI हार्डवेयर बनाएगा अदाणी ग्रुप और अमेरिकी कंपनी जैबिल
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines