Indian Railways: अगर आप दक्षिण भारत के राज्यों में घूमने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। IRCTC ने हाल ही में तमिलनाडु और केरल का शानदार पैकेज लॉन्च किया है। इस पैकेज के तहत यात्रियों को कन्याकुमारी, कोच्चि, कुमारकोम, मदुरै, मुन्नार, रामेश्वरम और त्रिवेंद्रम की यात्रा कराई जाएगी।
7 रात 8 दिन की इस हवाई यात्रा की शुरुआत जयपुर से होगी। इस हवाई यात्रा पैकेज का किराया प्रति व्यक्ति 48,570 रुपये से शुरू होता है। इस पैकेज में 7 ब्रेकफास्ट, एक लंच और 7 डिनर की सुविधा शामिल होगी।
टूर पैकेज हाइलाइट्स
- गंतव्य स्थान- कन्याकुमारी, कोच्चि, कुमारकोम, मदुरै, मुन्नार, रामेश्वरम और त्रिवेंद्रम
- पैकेज का नाम- जयपुर से रामेश्वरम मदुरै के साथ केरल (NJA06)
- टूर कितना लंबा होगा- 7 रात और 8 दिन
- यात्रा मोड – फ्लाइट
- प्रस्थान की तिथि और स्थान – 08.09.2023, जयपुर एयरपोर्ट
लागत कितनी होगी?
टूर पैकेज के लिए टैरिफ अलग-अलग होंगे। यह यात्री द्वारा चुने गए अधिभोग के अनुसार होगा। अगर आप इस टूर पैकेज को अपने लिए बुक कर रहे हैं तो आपको 68,090 रुपये खर्च करने होंगे।
वहीं, अगर आपको दो लोगों के लिए बुकिंग करनी है तो आपको प्रति व्यक्ति 51,280 रुपये खर्च करने होंगे। तीन लोगों के लिए प्रति व्यक्ति 48,570 रुपए खर्च करने होंगे।
वहीं, 5 से 11 साल के बच्चे के लिए बेड के साथ 42,105 रुपये और बिना बेड के 37,385 रुपये चार्ज है। 2 से 4 साल तक प्रति बच्चे 24,175 रुपये खर्च करने होंगे।
संबंधित खबरें
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
7 hrs agoसब्जियों की महंगाई से बढ़ा दबाव, सितंबर में 5.54% पर पहुंचा रिटेल इंफ्लेशन
9 hrs ago8वां वेतन आयोग एक्शन में, दशहरा के तुरंत बाद बुलाई बड़ी बैठक, सैलरी पर मंथन
10 hrs agoगांव की जमीन का पट्टा कैसे मिलेगा? पूरा प्रोसेस आसान भाषा में
12 hrs agoभारतीय रईसों से ज्यादा कमा रहे अमीर देशों के सबसे गरीब लोग - वर्ल्ड बैंक
16 hrs ago12 से 18 अक्टूबर तक कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरी लिस्ट
18 hrs ago'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
1 day agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
2 days agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
2 days agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines