Indian Railways QR Code Ticket: डिजिटल भारत के तहत देश में कई सुविधाएं धीरे-धीरे कई तकनीक को अपनाती नजर आ रही है। मेट्रो में जिस तरह से टिकट को क्यूआर कोड में बदला गया है, ठीक वैसे ही भारतीय रेलवे भी अपने यात्रियों को क्यूआर कोड टिकट (Train Ticket Via QR Code) की सुविधा देने के लिए तैयार है। ऐसे में आपको रेलवे स्टेशन की टिकट वींडो पर लंबी लाइन में नहीं लगना पड़ेगा, अपने फोन की मदद से ही आप मिनटों में टिकट की बुकिंग कर सकेंगे।
पिछले महीने दक्षिणी रेलवे ने क्यूआर कोड-सपोर्ट टिकट की घोषणा की थी, अब उत्तर रेलवे की ओर से इसकी शुरुआत की जा रही है। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेलवे डिवीजन की ओर से चुनिंदा स्टेशनों पर क्यूआर कोड सेवा शुरू करने की तैयारी की है। यात्री क्यूआर कोड और यूपीआई पेमेंट के जरिए खुद ई-टिकट (Indian Railway E-Ticket) खरीद सकेंगे।
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
इन रेलवे स्टेशन के लिए क्यूआर कोड टिकट
- शाहजहांपुर
- बरेली
- चंदौसी
- देहरादून
- हापुड
- रूड़की
- अमरोहा
- हरिद्वार
- नजीबाबाद
- रामपुर
- हरदोई
इन सभी स्टेशन (Indian Railway Ticket) पर अब यात्रियों के लिए क्यूआर टिकट की सेवा शुरू की जा रही है। आप भारतीय रेलवे के यूटीएस ऐप से क्यूआर कोड टिकट बुक (Train QR Code Ticket Booking) कर सकते हैं। भारतीय रेलवे का यूटीएस ऐप का इस्तेमाल अनारक्षित ट्रेन सीटें बुक करने के लिए किया जा सकता है।
How to Book Train QR Code Ticket via UTS App
- भारतीय रेलवे का यूटीएस ऐप डाउनलोड और इंस्टॉल करें।
- यहां पर बुक टिकट मेनू में एक क्यूआर बुकिंग का ऑप्शन होगा।
- यहां उस रेलवे स्टेशन पर जाएं, जहां क्यूआर कोड है।
- इसके बाद यूटीएस ऐप का यूज करके इसे स्कैन करें।
- यहां डेस्टिनेशन चुनें जहां आप यात्रा करना चाहते हैं और अतिरिक्त अन्य फील्ड चुनें।
- इसके बाद ट्रेन टिकट तुरंत जनरेट करने के लिए पेमेंट करें।
- पेमेंट के लिए आप यूपीआई का यूज कर सकते हैं।
- टिकट बुकिंग के बाद क्यूआर कोड के यूआरएल के साथ नंबर पर एक एसएमएस आ जाएगा।
वीडियो में जानिए क्यूआर कोड स्कैनिंग यूटीएस ऐप से लोकल ट्रेन टिकट कैसे बुक करें?
संबंधित खबरें
अदाणी एंटरप्राइजेज का मुनाफा बढ़ा, EBITDA 56% उछलकर 11958 करोड़ पर पहुंचा
8 hrs ago3% DA बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को कितनी मिलेगी सैलरी? समझें गणित
14 hrs agoदूसरी तिमाही में 18% बढ़ा अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा, जानें नतीजे और आउटलुक
16 hrs ago10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
17 hrs agoसस्ता एथनॉल होते हुए भी महंगा क्यों खरीद रही हैं तेल कंपनियां?
18 hrs ago'बिजनेस पूजा है', Jio IPO लिस्टिंग पर अनंत अंबानी का दिल छू लेने वाला भाषण
19 hrs ago'पापा ने असंभव को संभव बनाया…' जियो लिस्टिंग पर ईशा अंबानी का भावुक भाषण
20 hrs ago1 नवंबर से बदल जाएंगे LPG के नियम! बुकिंग, सब्सिडी और कीमतों पर आया अपडेट
22 hrs ago1.39 करोड़ आवेदन और 7.4 लाख करोड़ रुपये की बिडिंग, Jio IPO ने रचा इतिहास
22 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines