हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Indian Railways इन यात्रियों को टिकट पर देता है 75% तक का डिस्काउंट, कहीं आप तो शामिल नहीं?

Indian Railways Ticket Price Rules: ट्रेन में लोग अक्सर सफर किया करते हैं। एक आम आदमी को प्लेन का सफर जहां महंगा लगता है, वहीं रेल का सफर बजट के अंदर और आरामदायक होता है। ऐसे में भारतीय रेलवे अक्सर यात्रियों की सुविधा के लिए नियम लेकर आता रहता है। क्या आप जानते हैं कि कुछ लोगों को ट्रेन टिकट पर करीब 75 परसेंट का डिस्काउंट मिलता है। जानिए इन लोगों में कहीं आप तो शामिल नहीं।

विज्ञापन
Indian Railways Ticket Price Rules

Indian Railways Ticket Price Rules: ट्रेन से यात्रा करना जितना आसान और आरामदायक है उतना ही मुश्किल है एक कन्फर्म टिकट पाना। इसकी कन्फर्म टिकट पाने के लिए लोग ज्यादा-से-ज्यादा पैसे देने को भी तैयार रहते हैं लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जिनका बजट ज्यादा नहीं होता। भारतीय रेलवे में रोजाना लगभग ढाई करोड़ जनता सफर करती है लेकिन क्या आपको पता है कि रेलवे कुछ यात्रियों को टिकट पर 50 परसेंट से ज्यादा की छूट देता है। जानिए किसे मिलती है यह सुविधा।

जनरल, स्लीपर और थर्ड एसी में 75 परसेंट तक छूट

भारतीय रेलवे दिव्यांग लोगों, दिमागी रूप से कमजोर और पूरी तरह से देख न पाने वाले यात्रियों, जो किसी की मदद के बिना सफर तय नहीं कर सकते उन्हें ट्रेन की टिकट पर छूट देता है। ऐसे यात्रियों को जनरल, स्लीपर और थर्ड एसी में 75 परसेंट तक छूट मिलती है। वहीं अगर बात करें सेकेंड और फर्स्ट एसी की तो इसमें 50 परसेंट तक डिस्काउंट दिया जाता है।

अगर वह लोग राजधानी और शताब्दी में सफर करते हैं तो सभी तरह की टिकटों पर 25 परसेंट छूट दी जाती है। इसी तरह उन यात्रियों के साथ ट्रेन यात्रा करने वाले व्यक्ति को भी बराबर की छूट दी जाती है।

इन लोगों को टिकट की कीमत में राहत

टीबी, किडनी, कैंसर के मरीजों और गैर संक्रामक रोगों से पीड़ित लोगों को भी रेलवे द्वारा डिस्काउंट दिया जाता है। इस लिस्ट में दिल की बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को भी जोड़ा गया है।

रेल यात्रा कर रहे स्टूडेंट्स, युद्ध विधवाओं, आईपीकेएफ की विधवाओं, करगिल शहीदों की विधवाओं, आतंकियों और चरमपंथियों के खिलाफ कार्रवाई में मारे गए रक्षाकर्मियों की विधवाओं, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता शिक्षक, श्रम पुरस्कार विजेता औद्योगिक श्रमिक, आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई में शहीद पुलिसवालों की विधवाओं, पुलिस पदक पुरस्कार विजेता, द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच और खिलाड़ी, आदि को भी खास नियमों के अंतर्गत रेल टिकट के रेट में छूट दी जाती है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें