Indian Railways Ticket Cancellation Rules: आपको बता दें कि रेलवे की टिकट कैंसिलेशन पर चार्जेस को लेकर मोटी कमाई होती थी लेकिन इससे यात्रियों को काफी नुकसान झेलना पड़ता था। इंडियन रेलवे ने टिकट कैंसिलेशन को लेकर नया बदलाव किया है। अब वेटिंग और आरएसी टिकट कैंसिलेशन में रेलवे अलग से चार्ज नहीं लेगा। अगर यात्री की कोई टिकट वेटिंग में या RAC में होती है तो उससे सर्विस चार्ज के रूप में एक्सट्रा पैसे नहीं लिए जाएंगे।
किस क्लास में काटेंगे कितने रुपये?
भारतीय रेलवे के नए नियमों के अंतर्गत अब मात्र ₹60 ही काटे जाएंगे। जिसमें स्लीपर में 120 रुपए का चार्ज, थर्ड एसी की टिकट कैंसिल करने पर ₹180 का चार्ज कटेगा, सेकंड एसी की टिकट कैंसिल करने पर 200 और फर्स्ट एसी की टिकट कैंसिल करने पर 240 रुपए काटे जाएंगे। रेलवे द्वारा पहले वेटिंग और आरएसी टिकट या फिर बाकी टिकटों के कैंसिल होने पर सर्विस चार्ज और कन्वीनियंस फीस के रूप में तगड़ी रकम वसूली जाती थी।
क्यों लिया गया फैसला?
दरअसल, झारखंड के गिरिडीह के सुनील कुमार खंडेलवाल जो एक सोशल वर्कर और RTI एक्टिविस्ट हैं उन्होंने आरटीआई लगाकर टिकट कैंसिलेशन चार्ज के बारे में शिकायत की थी। इसमें उन्होंने कहा था कि रेलवे सिर्फ टिकट कैंसिल करने के चार्ज से ही करोड़ों की मोटी कमाई कर रहा है जिससे यात्रियों को नुकसान झेलना पड़ रहा है। एक 190 रुपए की टिकट बुक की गई थी जो वेटिंग में थी लेकिन उसके कैंसिलेशन के बाद रिफंड सिर्फ 95 रुपए ही लौटाए।
यह भी पढ़ें: Indian Railways Canceled Trains List: कैंसिल हुई लंबे रूट की 10 ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट
संबंधित खबरें
अदाणी समूह की ACC ने बढ़ाई उत्पादन क्षमता, RMC कारोबार में 19% की ग्रोथ
13 hrs ago20% प्रीमियम पर खुले शेयर तो देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनेगी Jio
13 hrs agoदिवाली से पहले महंगा हुआ घी, मक्खन और दूध प्रोडक्ट्स, जानें नई कीमतें
15 hrs agoनवंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
17 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
18 hrs agoIT विभाग की FAST-DS 2026 योजना शुरू, छिपी संपत्ति का खुलासा करने का मौका!
19 hrs ago60% से 63% होगा महंगाई भत्ता! जानें कब होगी घोषणा और कितना मिलेगा एरियर
20 hrs agoFD मैच्योर होने के बाद भूल गए पैसा निकालना? जानें आपके पैसों का क्या होगा
21 hrs agoगुजरात के पेंशनर्स की महंगाई राहत बढ़कर हुई 443%, 2021 से मिलेगा एरियर
21 hrs agoदेश भर में LPG हड़ताल की चेतावनी, डिस्ट्रीब्यूटर्स ने दिया 1 महीने का समय
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines