Indian Railways: रात में ट्रेन का सफर करने वाले हो जाएं अलर्ट! आ गया है ये नया नियम
Edited By Nitin Arora

Edited By Nitin Arora

Indian Railways: भारतीय रेलवे ने ट्रेन में सफर करने के लिए कुछ नियमों में बदलाव किया है। ऐसे में आपके लिए जरूरी है कि आप बदले हुए नियमों के बारे में अपडेट रहें। नए नियम खासतौर पर रात में सफर करने वाले यात्रियों पर लागू होंगे। रेलवे बोर्ड को यात्रियों से कुछ लोगों द्वारा रात में मोबाइल पर तेज आवाज में बात करने या संगीत सुनने की शिकायत मिलने के बाद यह कदम उठाया गया है।
इसी को ध्यान में रखते हुए बोर्ड ने निर्णय लिया है कि आपकी रात्रि यात्रा के दौरान रात 10 बजे के बाद किसी भी यात्री को मोबाइल पर तेज आवाज में बात करने की अनुमति नहीं होगी और न ही वह तेज आवाज में संगीत सुन सकेगा।
यात्रियों की शिकायत मिलने पर ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद भी यदि ट्रेन में सो रहे यात्रियों को कोई परेशानी होती है तो इसकी जिम्मेदारी रेल प्रशासन की होगी।
तेज आवाज की शिकायत के अलावा लोग रात में लाइट जलने की भी शिकायत करते हैं। नए नियम के मुताबिक रात के सफर में रात वाली लाइट को छोड़कर सभी लाइटें बंद करनी होंगी। ऐसी शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जा सकती है। वहीं, रात में चैकिंग स्टाफ, आरपीएफ, इलेक्ट्रीशियन, कैटरिंग स्टाफ व मेंटेनेंस स्टाफ शांति से काम करेगा।
इससे पहले रेलवे ने हाल ही में ट्रेनों के अंदर लिनेन, कंबल और पर्दे उपलब्ध कराना फिर से शुरू करने के आदेश जारी किए थे। देश में बढ़ते COVID-19 मामलों को देखते हुए प्रतिबंध लगाए गए थे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: