Railway New Special Service: प्रतिदिन अनगिनत लोग ट्रेन से यात्रा करते हैं। रेलवे ऐसी स्थिति में यात्रियों की सुविधा को अधिकतम करने का हर संभव प्रयास करता है। दुनिया का सबसे बड़ा रेल नेटवर्क भारतीय रेल द्वारा संचालित है। नतीजतन, रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए कई सेवाएं प्रदान करता रहता है।
रात में यात्रा करते समय यात्रियों की मुख्य चिंता होती है कि ट्रेन उनके स्टेशन को पार न कर जाए और वो सोते ही रह जाएं। यात्री रात में अच्छे से नहीं सो पाते, कारण यह कि क्योंकि उन्हें कुछ देर में आ रहे स्टेशन पर उतरना होता है। इस कारण लोग अपने स्टॉप को ध्यान रखते हुए रात में सोना पसंद नहीं करते हैं।
दूर हो जाएगी सारी परेशानी
ऐसे में रेलवे ने ऐसे यात्रियों के लिए एक खास सुविधा शुरू की है, जो अब रात में बिना नींद में खलल डाले अपने गंतव्य तक पहुंचने की टेंशन को दूर कर सकती है। रेलवे द्वारा शुरू की गई एक नई विशेष सेवा के तहत अब यात्री को स्टेशन पहुंचने से 20 मिनट पहले कॉल करके उठाया जाएगा। इससे रात में सोते वक्त स्टेशन छूटने की चिंता दूर हो जाएगी।
‘Destination Alert Wake Up Alarm’ इस सर्विस का नाम है। इस सेवा का लाभ उठाने के लिए आपको बस 139 रेलवे हेल्पलाइन नंबर डायल करना है।
फिर, डेस्टिनेशन अलर्ट विकल्प का चयन करके, आपको पहले 7 और फिर 2 अंक डायल करने होंगे। फिर आपको अपना 10 अंकों का पीएनआर नंबर दर्ज करने के लिए कहा जाएगा। उसके बाद जैसे ही आप पीएनआर नंबर डालेंगे, आपको कन्फर्मेशन मैसेज मिल जाएगा। इसके बाद स्टेशन पर पहुंचने से 20 मिनट पहले आपको कॉल आएगी।
संबंधित खबरें
सोने-चांदी पर टैक्स को लेकर बड़ा अपडेट: खत्म हो सकती है GST छूट
1 hr agoदेश की इकोनॉमी तो रॉकेट बनी, फिर शेयर बाजार के रिटर्न क्यों हैं सुस्त?जानें
1 hr agoसस्ता हुआ सोना! जानिए दिल्ली से मुंबई तक क्या हैं 22K और 24K गोल्ड का रेट
3 hrs agoक्या अब हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक? वायरल मैसेज की खुली पोल
5 hrs agoEverest जीरा पाउडर में मिले तय सीमा से ज्यादा कीटनाशक, जांच में हुआ खुलासा
6 hrs agoदिल्ली-NCR में घरों की कीमतें 12% बढ़ीं; लेकिन खरीदारी घटी
6 hrs agoRBI MPC Meeting आज से शुरू, त्योहारों पर महंगी हो सकती है लोन EMI
7 hrs agoGST नियमों में बड़े बदलाव की तैयारी, अब सीधे गिरफ्तार नहीं कर सकेंगे अफसर
18 hrs agoमुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1B के एक हिस्से का होगा पुनर्विकास
1 day agoयूपी में बढ़ी CNG की कीमतें, लखनऊ-अयोध्या में 2 से 3 रुपये तक हुई महंगी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines