Indian Railways Summer Special Trains: बढ़ती गर्मी से काफी लगो परेशान हैं। यात्रियों की दिक्कतों को दूर करने के लिए भारतीय रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। कुछ रूट पर एक्स्ट्रा वीकली समर स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। जानें कहां और कब-कब चलेंगी ये ट्रेनें और किस वेबसाइट पर कर सकते हैं बुकिंग?
किस रूट पर चलेंगी ये ट्रेनें?
आपको बता दें कि मध्य रेलवे ने यात्रियों बढ़ती गर्मी और भीड़ को कम करने के लिए यह फैसला लिया है। मुंबई-करीमनगर के बीच 16 एक्स्ट्रा वीकली समर स्पेशल विशेष ट्रेन सेवाएं शुरू करने की घोषणा की गई है। इनकी टिकट बुकिंग 8 अप्रैल, 2024 से सभी कम्प्यूटराइज्ड रिजर्वेशन सेंटर्स और आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctc.co.in पर शुरू कर दी गई है।
मध्य रेलवे की समर स्पेशल ट्रेनों के नाम
मध्य रेलवे द्वारा मुंबई-वाराणसी, मुंबई-दानापुर, मुंबई-समस्तीपुर, मुंबई-प्रयागराज और मुंबई-गोरखपुर के बीच कुल 156 समर स्पेशल विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। इसके अलावा 01053/01054 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-वाराणसी वीकली स्पेशल ट्रेन 26 बार ट्रेवल करेगी। 01409/01410 लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी)- दानापुर बाई-वीकली स्पेशल 52 बार ट्रेवल करेगी। 01045/01046 एलटीटी-प्रयागराज सुपरफास्ट एसी वीकली स्पेशल, ट्रेन नंबर 01043/01044 एलटीटी-समस्तीपुर वीकली स्पेशल और ट्रेन नंबर 01123/01124 एलटीटी- गोरखपुर वीकली स्पेशल 26 बार ट्रेवल करेगी।
पूर्वी रेलवे द्वारा चलाई गई समर स्पेशल ट्रेनें
बाकी स्पेशल ट्रेनों की बात करें तो पूर्वी रेलवे सियालदह-जगी रोड के बीच समर स्पेशल ट्रेनें चलाने जा रहा है। ट्रेन नंबर 03105 सियालदह-जगी रोड ट्रेन 12 अप्रैल, 2024 से 28 जून, 2024 तक हर शुक्रवार को सेवा में रहेगी। वापसी में 03106 जगी रोड से सियालदह के बीच 13 अप्रैल, 2024 से 29 जून, 2024 तक चलेगी।
यह भी पढ़ें: भारतीय रेलवे का Garib Rath Trains पर बड़ा अपडेट, रंग बदलेगा, सीटें भी बढ़ेंगी
संबंधित खबरें
1 नवंबर से लागू होंगे ये बदलाव, आपकी जेब और सफर पर पड़ेगा असर
7 hrs agoअब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा 10 लाख रुपये का बीमा, कल से लागू होगा नया नियम
8 hrs agoसोने-चांदी के दाम गिरे, चांदी 2 लाख से नीचे आई; जानें सोने का ताजा भाव
9 hrs agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
10 hrs agoनिचले स्तरों से संभला बाजार, सेंसेक्स 73400 और निफ्टी 22700 के पार
10 hrs ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
13 hrs agoड्राइविंग लाइसेंस के नियमों में बड़ा बदलाव, जानें क्या-क्या बदला
13 hrs agoमहर्षि वाल्मीकि जयंती और लक्ष्मी पूजा पर इन शहरों में बंद रहेंगे आज बैंक
14 hrs agoधनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
1 day agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines