Indian Railways Rules Change: देशभर में ट्रेन से यात्रा करने वाले लाखों यात्री हैं। रेल से यात्रा करना जितना आरामदायक माना जाता है, उतना ही बजट में भी होता है। ऐसे में, भारतीय रेलवे से जुड़ा एक नियम आज से बदलने वाला है।
आज से रेल यात्रियों को कुछ नई सुविधाएं दी जाएंगी। यह नया बदलाव पेमेंट से जुड़ा है। अप्रैल महीने से रेलवे यात्रियों की ऑनलाइन पेमेंट को बढ़ावा देते हुए क्यू आर कोड स्कैनिंग की सुविधा पेश कर रही है।
टिकट काउंटर पर कर सकते हैं ऑनलाइन पेमेंट
अक्सर यात्रियों को टिकट खरीदते समय कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। टिकट खरीदते समय पेमेंट से जुड़ी परेशानी जरूर आती है। अब यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर टिकट काउंटर से टिकट लेने के दौरान क्यूआर कोड स्कैन करने का ऑप्शन मिलेगा। यात्री अपनी सुविधा के मुताबिक, Google Pay और Phone Pay जैसे यूपीआई ऐप्स से पेमेंट कर सकेंगे।
टिकट काउंटर के साथ-साथ पार्किंग और फूड काउंटर्स पर भी क्यू आर कोड की फैसिलिटी मिलेगी। अब यात्री क्यूआर कोड स्कैन कर ऑनलाइन पेमेंट कर सकेंगे। हालांकि, कई स्टेशनों पर यह फैसिलिटी पहले से भी दी जा रही है।
जुर्माना भी भर सकते हैं ऑनलाइन
अक्सर ट्रेन में कुछ लोग बिना टिकट के सफर करते हैं और पकड़े जाते हैं। इसके बाद उन्हें जुर्माना भरना पड़ता है। अब यात्री जुर्माना भी ऑनलाइन प्रोसेस से भर सकते हैं। दरअसल, रेलवे स्टाफ के पास एक हैंड हेल्ड टर्मिनल मशीन होगी, जिससे इस डिवाइस में क्यूआर कोड दिखेगा। क्यूआर कोड को स्कैन करके ऑनलाइन जुर्माना भरा जा सकता है।
संबंधित खबरें
मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1B के एक हिस्से का होगा पुनर्विकास, अदाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से शुरू करेगा काम
19 hrs agoयूपी में बढ़ी CNG की कीमतें, लखनऊ-अयोध्या में 2 से 3 रुपये तक हुई महंगी, जानें अपनी सिटी का रेट
22 hrs agoDA Hike Update: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए आई बड़ी खुशखबरी! जनवरी 2027 तक 67% तक पहुंच सकता है महंगाई भत्ता
1 day agoPetrol Diesel Price Hike: आज से पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये महंगा! नायरा एनर्जी ने बढ़ाए दाम, जानिए नए रेट्स
1 day agoHome Loan EMI Hikes Alert: महंगा हो सकता है होम लोन! रिजर्व बैंक ने दिए रेपो रेट बढ़ाने के संकेत; जानिए कितनी बढ़ सकती है EMI
1 day agoVijay Mallya Case Update: "अभी भी 8752 करोड़ रुपये बाकी हैं" बॉम्बे हाईकोर्ट में SBI और बैंकों के कंसोर्टियम का बड़ा दावा
1 day agoFree LPG Cylinder on Diwali: खुशखबरी! दिल्ली और UP के राशन कार्ड धारकों को दिवाली पर फ्री सिलेंडर, चेक करें स्टेटस
1 day agoG7 देशों का बड़ा फैसला, 10 करोड़ बैरल तेल जारी करने पर हुए सहमत; क्या घटेंगी पेट्रोल-डीजल की कीमतें?
1 day agoDharavi Redevelopment Project: लोगों को पहले मिलेगा घर, सुरक्षित रहेंगे छोटे कारोबार- जानिए अदानी ग्रुप का धारावी मेकओवर विजन
1 day agoGold Silver Rate: क्या दिवाली तक 1.80 लाख से महंगा हो जाएगा सोना? जानिए क्या हैं आज के रेट्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines