Indian Railways: भारतीय रेलवे की तरफ से ट्रेनों में सफर करने वाले वरिष्ठ नागरिकों (Senior Citizens) के लिए एक अच्छी खबर है। रेलवे जल्द ही उनके लिए रियायतें बहाल करने की योजना बना सकता है। हालांकि, इस बार सुविधा का लाभ उठाने के लिए रेलवे के पात्रता मानदंड में कुछ बदलाव हो सकते हैं।
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, भारतीय रेलवे बोर्ड वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयु सीमा में बदलाव करने की योजना बना रहा है और रियायत को केवल कुछ श्रेणियों के टिकटों तक सीमित करने की योजना बना रहा है। बता दें कि पहले, सभी वर्गों के वरिष्ठ नागरिकों के लिए रियायत उपलब्ध थी।
उम्र को लेकर हो सकती है ये घोषणा
रिपोर्टों के अनुसार, रेलवे बोर्ड उन वरिष्ठ नागरिकों को रियायत देने की योजना बना रहा है जो सामान्य और स्लीपर क्लास के लिए 70 वर्ष या उससे अधिक उम्र के हैं। रेलवे ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के लिए सब्सिडी बरकरार रखते हुए इन रियायतों की लागत को कम करने का विचार है। हालांकि अभी नियम और शर्तें फाइनल नहीं हुई हैं।
एक निजी चैनल द्वारा किसी अपने सूत्र के मुताबिक, ‘रेलवे समझता है कि ये रियायतें बुजुर्गों की मदद करती हैं और हमने कभी नहीं कहा कि हम इसे पूरी तरह खत्म करने जा रहे हैं। हम इसकी समीक्षा कर रहे हैं और इस पर फैसला करेंगे। तर्क यह है कि अगर हम इसे स्लीपर और जनरल क्लास तक सीमित कर दें तो हम 70 फीसदी यात्रियों को कवर कर लेते हैं। ये कुछ ऐसे विकल्प हैं जिन पर हम विचार कर रहे हैं और अभी कुछ भी तय नहीं किया गया है।’
SBI Customers Alert: अब ATM से पैसे निकालने के लिए लागू हुआ एक नया रूल! जल्द देखें पूरा प्रोसेस
पहले इतनी थी छूट
2020 में कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप से पहले, 58 वर्ष और उससे अधिक आयु की महिला यात्रियों और 60 वर्ष और उससे अधिक आयु के पुरुषों के लिए वरिष्ठ नागरिक रियायतें उपलब्ध थीं।
रेलवे की योजना के अनुसार, महिला यात्रियों को सभी श्रेणियों में टिकट की कीमत पर 50 प्रतिशत की छूट और पुरुषों को 40 प्रतिशत की छूट दी गई थी। महामारी फैलने के बाद, भारतीय रेलवे ने रियायती दरों को वापस ले लिया।
संबंधित खबरें
1 नवंबर से लागू होंगे ये बदलाव, आपकी जेब और सफर पर पड़ेगा असर
6 hrs agoअब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा 10 लाख रुपये का बीमा, कल से लागू होगा नया नियम
6 hrs agoसोने-चांदी के दाम गिरे, चांदी 2 लाख से नीचे आई; जानें सोने का ताजा भाव
8 hrs agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
8 hrs agoनिचले स्तरों से संभला बाजार, सेंसेक्स 73400 और निफ्टी 22700 के पार
9 hrs ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
11 hrs agoड्राइविंग लाइसेंस के नियमों में बड़ा बदलाव, जानें क्या-क्या बदला
12 hrs agoमहर्षि वाल्मीकि जयंती और लक्ष्मी पूजा पर इन शहरों में बंद रहेंगे आज बैंक
13 hrs agoधनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
1 day agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines