Indian Railways: भारतीय रेलवे लगातार यात्री सुविधाओं पर काम कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को घोषणा की कि अगस्त 2023 तक देश के 75 शहरों को सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन वंदे भारत से जोड़ा जाएगा। अब तक देश में पांच रूटों पर वंदे भारत ट्रेन शुरू की जा चुकी है। अब रेलवे वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को नए रूट पर शुरू करने की तैयारी कर रहा है। देश की छठी वंदे भारत ट्रेन सिकंदराबाद (तेलंगाना) और जियावाड़ा (आंध्र प्रदेश) रेलवे स्टेशनों के बीच चलने जा रही है।
और पढ़िए – New Driving License: अब बिना टेस्ट बनेगा ड्राइविंग लाइसेंस, नहीं काटने होंगे आरटीओ ऑफिस के चक्कर
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पहले इस रूट पर वंदे भारत ट्रेन चलाने की बात कही थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिकंदराबाद और जियावाड़ा के बीच चलने वाली वंदे भारत को नए साल में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि अभी इसकी तारीख को लेकर कोई फैसला नहीं लिया गया है। ट्रैक के अपग्रेडेशन का काम पूरा होने के बाद रेलवे अधिकारी तारीख की घोषणा करेंगे।
यह भी उम्मीद की जा रही है कि सिकंदराबाद से जियावाड़ा जाने वाली वंदे भारत काजीपेट जंक्शन होते हुए गंतव्य तक पहुंचेगी। इस ट्रेन के शुरू होने के साथ ही वंदे भारत को दक्षिण भारत के दूसरे रूट पर शुरू कर दिया जाएगा। दक्षिण भारत में पहली वंदे भारत नवंबर में चेन्नई और मैसूर के बीच लॉन्च की गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस रूट के लिए हरी झंडी दे दी है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री कृष्णन रेड्डी चाहते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिकंदराबाद-जियावाड़ा ट्रेन को हरी झंडी दिखाएं। रेड्डी वर्तमान में सिकंदराबाद से लोकसभा सांसद हैं।
और पढ़िए – बिजनेस से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
महाराष्ट्र में बड़ा ऐलान, दिवाली से पहले हर किसान को 5000 रुपये देगी सरकार
22 mins agoगौतम अदाणी और माइकल ब्लूमबर्ग की बड़ी मुलाकात, क्लीन एनर्जी को कही ये बात
1 hr ago5100 रुपये के पार पहुंची चीनी की कीमत, 6 दिन में 17% तक उछला रेट; जानें वजह
2 hrs agoRBI की सख्ती का कमाल! 3 दिनों में 94.92 पर पहुंचा रुपया, जानें वजह
3 hrs agoबीवी को पैसे गिफ्ट किए और उसने FD, सोना या शेयर में लगा दिया? जानें रूल
5 hrs ago8वें वेतन आयोग से जुड़े 5 बड़े अपडेट्स! जानें कब आएगी रिपोर्ट
6 hrs ago210 रुपये की LPG सब्सिडी नहीं आ रही? जानें क्यों अटक रहा है पैसा
7 hrs agoधीरूभाई-मुकेश अंबानी की विरासत को आगे बढ़ा रहे आकाश अंबानी
15 hrs agoभारत में AI हार्डवेयर बनाएगा अदाणी ग्रुप और अमेरिकी कंपनी जैबिल
18 hrs agoचाय बागान के 10 लाख मजदूरों को CM ने दिया 20% दुर्गा पूजा बोनस
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines