Book Platform And General Train Ticket Through Phone: अगर आप भी ट्रेन से यात्रा करते हैं तो आपको पता ही होगा कि जनरल डब्बे या प्लेटफॉर्म की टिकट लेने के लिए टिकट काउंटर पर जाना पड़ता है। यात्रियों की इस परेशानी को दूर करने के लिए नई सुविधा चलाई जा रही है जिसमें लोग घर बैठे ही इस टिकट को बुक कर सकते हैं। इस सेवा का लाभ उठाने के लिए फोन में UTS ऐप होना जरुरी है। जानें घर बैठे कैसे बुक करें जनरल और प्लेटफॉर्म ट्रेन टिकट?
UTS ऐप में जनरल टिकट कैसे बुक करें?
- सबसे पहले जर्नी का ऑप्शन सेलेक्ट करें।
- इसके बाद पेपरलेस ऑप्शन पर जाएं।
- डिपार्चर और डेस्टिनेशन स्टेशन डालें।
- किराए का ऑप्शन चुनकर पेमेंट कर दें।
- इस तरह आपकी जनरल टिकट फोन पर ही बुक हो जाएगी।
फोन से प्लेटफॉर्म टिकट कैसे बुक करें?
- सबसे पहले अपने फोन में UTS ऐप इनस्टॉल कर लें।
- इसके बाद मोबाइल नंबर और मांगी गई बाकी डिटेल्स भरकर अकाउंट बना लें।
- अकाउंट बनते ही अपना मोबाइल नंबर और ओटीपी डालकर लॉगिन कर लें।
- इसमें प्लेटफॉर्म टिकट के लिए पेपरलेस टिकट का ऑप्शन चुन लें।
- पैसेंजर कितने हैं और स्टेशन की डिटेल्स डालें।
- आखिर में पेमेंट करने के बाद आपकी टिकट बुक हो जाएगी।
फोन से कैसे बनवाएं ट्रेन का ‘पास’
कोई भी व्यक्ति जो रोजाना एक ही रूट से ट्रेन की यात्रा करता है तो वह UTS ऐप के जरिए पास भी बनवा सकता है। इसके लिए बस सीजन टिकट के ऑप्शन पर जाना है। इसमें अपनी जरूरत के अनुसार महीनाभर, क्वार्टर, हाफ इयरली और सालभर के लिए पास ले सकते हैं।
यह भी पढ़ें: ट्रेन की वेटिंग टिकट कैंसिल कराने पर लगने वाली फीस बदली; जानिए अब देने होंगे कितने पैसे?
संबंधित खबरें
सिलेंडर वापस करने पर मिलेंगे ₹500, बिना लोकल एड्रेस प्रूफ के नया कनेक्शन
9 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार को हर महीने कितनी मिलती है सैलरी? क्या है नेटवर्थ
12 hrs agoनवी मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू हुआ TajSATS का फ्लाइट किचन, जानें पूरी डिटेल
13 hrs agoभूटान में अदाणी पावर का बड़ा दांव, 770MW प्रोजेक्ट के लिए साइन हुआ एग्रीमे
14 hrs agoASHA वर्कर्स को अब मिलेंगे 6000 रुपये, CM रेखा गुप्ता आज बांटेंगी चेक
16 hrs ago12A बताकर बेचा और निकल गया 13वां फ्लोर! जानें RERA के नए नियम
16 hrs agoGST काउंसिल की बैठक फिर टली, अब 7 नहीं 8 अक्टूबर को होगी मीटिंग; जानें
17 hrs agoLPG: e-KYC न कराने पर गाजियाबाद में 1.5 लाख घरों में गैस सिलेंडर बुकिंग बंद
18 hrs agoUIDAI ने बदले आधार में नाम सुधार के नियम, अब जरूरी होंगे ये डॉक्यूमेंट्स
18 hrs agoWorld Richest: हर दिन 10900 करोड़ रुपये की कमाई! एलन मस्क ने रचा नया इतिहास
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines