Indian Railways Passengers Alert: हावड़ा से संचालित होने वाली और बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, जम्मू, पंजाब और नई दिल्ली से गुजरने वाली कम से कम 49 ट्रेनों को 4 फरवरी से 11 फरवरी तक रखरखाव के काम और पश्चिम बंगाल के बर्दवान स्टेशन पर एक पुराने रेल ओवरब्रिज को गिराने के कारण रद्द कर दिया गया है। रेलवे अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी।
ताजा अपडेट क्या है?
11 फरवरी तक 10 ट्रेनें रद्द की गई हैं। अगर आप भी आज ट्रेन से सफर कर रहे हैं तो इन कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट जरूर देखें। IRCTC की जानकारी के मुताबिक भारतीय रेलवे ने कई ट्रेनों को 11 फरवरी तक कैंसिल कर दिया है।
और पढ़िए –Infosys में बड़ी छंटनी, टेस्ट में फेल हुए 600 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला
इन ट्रेनों को 11 फरवरी तक रद्द किया गया
- ट्रेन संख्या 12353 हावड़ा-लालकुआ एक्सप्रेस 03 फरवरी को हावड़ा से रद्द
- ट्रेन संख्या 12354 लालकुआं-हावड़ा एक्सप्रेस 04 फरवरी को रद्द
- ट्रेन संख्या 12333 हावड़ा-प्रयागराज रामबाग एक्सप्रेस 09 फरवरी को रद्द
- ट्रेन संख्या 12334 प्रयागराज रामबाग-हावड़ा एक्सप्रेस 10 फरवरी को रद्द
- ट्रेन संख्या 13105 सियालदह-बलिया एक्सप्रेस 04 व 09 फरवरी को रद्द है
- ट्रेन संख्या 13106 बलिया-सियालदह एक्सप्रेस 05 व 10 फरवरी को रद्द रहेगी
- गाड़ी संख्या 13167 कोलकाता-आगरा कैंट एक्सप्रेस 09 फरवरी को रद्द
- 11 फरवरी को ट्रेन नंबर 13168 आगरा कैंट-कोलकाता कैंट एक्सप्रेस
- ट्रेन संख्या 15050 गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस 08 फरवरी को रद्द रहेगी
- ट्रेन संख्या 15047 कोलकाता-गोरखपुर एक्सप्रेस 09 फरवरी को रद्द है
ऐसे मिलेगा रिफंड
अगर आपने अपना ट्रेन टिकट ऑनलाइन बुक किया है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। ट्रेन रद्द होने की स्थिति में, टिकट की राशि आपके मूल स्रोत खाते में वापस कर दी जाएगी। यह पैसा आमतौर पर आपके खाते में 7-8 दिनों में आ जाता है। लेकिन कई बार 3-4 दिन में ही पैसा आ जाता है। इसके अलावा अगर आपने टिकट ऑफलाइन यानी काउंटर से लिया है तो ट्रेन कैंसिल होने पर आपको रिफंड के लिए टीडीआर भरना होगा। इसके बाद आपको आपका पैसा वापस मिल जाता है।
संबंधित खबरें
RBI के रेपो रेट बढ़ाते ही शेयर बाजार क्यों हुआ धड़ाम? सेंसेक्स 500 अंक टूटा
9 hrs ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
11 hrs agoRBI के फैसले के तुरंत बाद खुशखबरी, FD पर मिलेगा 8.25% तक का तगड़ा ब्याज
12 hrs agoरेपो रेट बढ़ने के बाद बड़ा सवाल- क्या अभी घर या गाड़ी खरीदना टाल देना चाहिए?
13 hrs agoRBI के 0.25% रेपो रेट बढ़ाने से आपकी EMI कितनी बढ़ेगी? जानिए पूरा कैलकुलेशन
15 hrs agoRBI के फैसले के बाद संभला शेयर बाजार! सेंसेक्स-निफ्टी में घटी गिरावट
15 hrs agoH-1B वीजा नियमों को तोड़ना पड़ेगा महंगा, जुर्माने के साथ 10 साल तक का बैन!
15 hrs agoRBI का बड़ा झटका, रेपो रेट बढ़कर हुआ 5.50%, महंगे होंगे सभी तरह के लोन
16 hrs agoRBI MPC के फैसले से पहले बाजार पस्त! सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा गिरा
17 hrs agoप्रॉपर्टी के पेपर असली हैं या नकली? ऑनलाइन ऐसे चेक करें
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines