Indian Railways: भारतीय रेलवे के बहुत नियम है, जो हमें मालूम नहीं है। कई बार इमरजेंसी में कंफर्म टिकट हासिल करना चुनौतीपूर्ण काम हो जाता है। कई बार ऐसा होता है जब आपको ‘तत्काल’ टिकट आरक्षण सिस्टम के तहत भी कन्फर्म टिकट नहीं मिलता है। यदि कोई आपात स्थिति है और आपके पास एक विकल्प के रूप में केवल ट्रेन यात्रा है, तो एक तरीका है जिससे आप बिना कन्फर्म टिकट के भी भारतीय रेलवे की ट्रेन में यात्रा कर सकते हैं।
बिना कन्फर्म टिकट के ट्रेन में यात्रा कैसे करें
यदि आपको किसी कारणवश कन्फर्म टिकट नहीं मिल पाता है, तो भारतीय रेलवे के नियमों के अनुसार, आप तब भी वेटिंग टिकट का उपयोग करके यात्रा कर सकते हैं।
इस विकल्प का उपयोग करने के लिए आपको ध्यान रखना होगा कि वेटिंग टिकट टिकट खिड़की (Ticket Window) से प्राप्त करना होगा। ऑनलाइन अपुष्ट टिकट (Online unconfirmed tickets) इस विकल्प के लिए पात्र नहीं हैं। ऑनलाइन अपुष्ट टिकट यात्रियों को ट्रेन के अंदर यात्रा करने की अनुमति नहीं है क्योंकि ट्रेन के प्रस्थान करने के समय तक सीट की पुष्टि नहीं होने पर टिकट के पैसे यात्री को वापस कर दिए जाते हैं। हालांकि, ऑनलाइन वालों को इसका लाभ नहीं मिलता है, ऐसे में ये सुविधा उनको दी ही नहीं गई।
इसलिए टिकट विंडो से वेटिंग लिस्ट या करंट बुकिंग टिकट प्राप्त करने के बाद यात्री ट्रेन के TTE से संपर्क कर पता लगा सकते हैं कि चार्ट बनने के बाद भी कोई सीट खाली है या नहीं। यदि आपके पास यह टिकट है तो टिकट चेकर आपको यात्रा करने से नहीं रोक सकता है, लेकिन यदि TTE के पास ट्रेन में कोई अतिरिक्त सीट नहीं बची है तो आपको कोई सीट नहीं मिलेगी।
संबंधित खबरें
10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
1 hr agoसस्ता एथनॉल होते हुए भी महंगा क्यों खरीद रही हैं तेल कंपनियां?
1 hr ago'बिजनेस पूजा है', Jio IPO लिस्टिंग पर अनंत अंबानी का दिल छू लेने वाला भाषण
3 hrs ago'पापा ने असंभव को संभव बनाया…' जियो लिस्टिंग पर ईशा अंबानी का भावुक भाषण
3 hrs ago1 नवंबर से बदल जाएंगे LPG के नियम! बुकिंग, सब्सिडी और कीमतों पर आया अपडेट
5 hrs ago1.39 करोड़ आवेदन और 7.4 लाख करोड़ रुपये की बिडिंग, Jio IPO ने रचा इतिहास
5 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
6 hrs agoएक घर में दो गैस कनेक्शन मिल सकते हैं या नहीं? जानें क्या हैं नए नियम
7 hrs agoअदाणी समूह की ACC ने बढ़ाई उत्पादन क्षमता, RMC कारोबार में 19% की ग्रोथ
21 hrs ago20% प्रीमियम पर खुले शेयर तो देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनेगी Jio
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines